मथुरा08फरवरी25*उपज,भाकियू भानु की संयुक्त बैठक संपन्न।
पत्रकार हितों के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगी भाकियू भानु।
मथुरा से लक्ष्मी शर्मा की खास ख़बर यूपीआजतक
मथुरा। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट(उपज), भारतीय किसान यूनियन भानू की संयुक्त बैठक वृंदावन में एक धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम के संयोजक अंकित तिवारी ने दोनों संगठनों के सभी पदाधिकारियों का पटुका पहनाकर ठाकुर बांके बिहारी जी की तस्वीर देकर सम्मान किया।
भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ एवं जिला अध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने मीडिया के कार्य की सराहना की और कहा कि देश के अन्न दाताओं की ज्वलंत समस्याओं को मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचाती है भारतीय किसान यूनियन भानू हमेशा सामाजिक सरोकारों से ताल्लुक रखती है और देश हित में किसानों के साथ हमेशा खड़ी रहती है। पत्रकार हितों के लिए जल्द मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उपज के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल ने कहा कि मीडिया हमेशा से ही अपनी कलम से निष्पक्ष होकर सच लिखती है बिना किसी भेदभाव के सामाजिक संगठनों की आवाज को राष्ट्रहित में बुलंद करती है सभी संगठनों को भी मीडिया कर्मियों के हितों की बात अपने मंच से करनी चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के पत्रकार सुरक्षा कानून संसद में बनना चाहिए।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ ने संगठन का विस्तार करते हुए अधिवक्ता श्रीमती उषा सोलंकी को भारतीय किसान यूनियन भानु महिला मोर्चा आगरा मंडल की महासचिव श्रीमती लक्ष्मी शर्मा को सचिव बनाया गया। अंकित तिवारी को जिलामहासचिव का पद दिया गया।विवेक तिवारी को महानगर का उपाध्यक्ष बनाया गया,पवन पाठक को जिलाउपाध्यक्ष का पद दिया गया। इसके अलावा बैठक में सड़क हादसे में छाता के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार गुप्ता को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए दो मिनट का शोक रखा गया और मृतक परिवार को उपज के वरिष्ठ पदाधिकारी ठाकुर यशवीर सिंह राघव, भाकियू भानु राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ एवं क्षत्रिय महासभा के द्वारा आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का संचालन उपज पत्रकार संगठन मथुरा के जिला महासचिव ठाकुर विष्णु पहलवान ने किया। इस अवसर पर ठाकुर सुजान सिंह,ठाकुर सियाराम सिंह, करणी सेना के जिलाध्यक्ष कन्हैया ठाकुर,विजय सिंघल,महेश वर्मा,वीरेंद्र छौंकर,चेतन राघव,पंडित धीरज पचौरी आदि मोजूद रहे।

More Stories
मथुरा 13 अगस्त 26*हरियाली तीज:- बरसाना राधा रानी मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने की समन्वय गोष्ठी*
मुम्बई13अगस्त26*पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरूद्वारे में कृपाण से हमला, इंस्पेक्टर भी चोटिल*
कानपुर नगर13अगस्त2026* शिवराजपुर के कार्यालय मे भारी भरकम ताला लटकता हुआ