दिल्ली05दिसम्बर24*बाप,मां और बहन को मारने वाला बेटा गिरफ्तार*
दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर का दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है। बुधवार की सुबह यहां एक घर में मां-बाप और उनकी बेटी की हत्या की गई थी। वारदात के दौरान उनका बड़ा बेटा मॉर्निंग वॉक पर गया हुआ था। लेकिन पुलिस खुलासे में तीनों हत्या उसी बेटे अर्जुन ने की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसे अपमानित किया करते थे और संपत्ति को बहन के नाम करने की कहते थे। पुलिस का कहना है कि इसी के चलते बेटे ने अपने मां-बाप और बहन का कत्ल किया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟