दिल्ली05अप्रैल2025*जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मे Volfest 2025 बड़े ही जोशोखरोश से मनाया गया।
दिल्ली से संवाददाता अनुष्का बघेल की रिपोर्ट यूपीआजतक
दिल्ली*आज दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वॉल फेस्ट 2025 मनाया गया जिसमें की 50 से भी ज्यादा बड़े-बड़े NGO ने भाग लिया। बहुत सारी स्टॉल्स लगाए जिसमें की एनजीओ ने अपना कार्य दर्शाया आने वाले मेहमानों के लिए तरह-तरह के खेल रखे गए। बच्चों से लेकर वृद्ध लोगों तक की सेवा करने वाली संस्थाएं अपना अपना जोश दिखा रही थी। इतना ही नहीं जानवरों तक की रक्षा एवं उनके बाकी कार्यों को लेकर भी कई संस्थाएं काम कर रहे हैं। ब्लड डोनेशन के लिए भी कई लोग आगे आते नजर आए। न केवल वृद्ध बल्कि जो लोग नेत्रहीन हैं उन्हें भी कई संस्थाएं मदद कर रही हैं। इतना ही नहीं यह संस्थाएं छोटे-छोटे व्यापार खोलकर लोगों को रोजगार भी देती है उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा और साहस देने वाली यह संस्थाएं बेहद ही सराहनीय कार्य कर रही हैं।
दिल्ली से अनुष्का बघेल की खास रिपोर्ट
5 अप्रैल 2025

More Stories
शिमला13जून26*हिमाचल के 10 जिलों में आज आंधी-तूफान का अलर्ट:कई इलाकों में झमाझम बरसे बादल,
लखनऊ13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें