दिल्ली02फरवरी25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से शाम 5 बजे तक की बड़ी खबरें
[02/02, 12:30 pm] Anju Agarwal Knp: *IND vs ENG पांचवां टी-20 आज मुंबई में:भारत यहां 7 साल से नहीं हारा, टीम सीरीज में 3-1 से आगे; प्लेइंग-11 बदलेगी*
*मुंबई*
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज मुंबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहला, दूसरा और चौथा मैच जीता था। जबकि इंग्लैंड को तीसरे मुकाबले में जीत मिली थी।
[02/02, 12:30 pm] +91 87658 77512: *🏵️नेपाल सीमा से सटे 90 मदरसों पर लगेगा ताला! बहराइच में मच गया हड़कंप, मान्यता रद्द करने की सिफारिश*
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के 90 मदरसों की मान्यता रद्द करने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने शासन को पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है. इन मदरसों की नेपाल सीमा से नजदीकी को देखते हुए इनकी संदिग्ध गतिविधियों पर संज्ञान लिया गया है.
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि इन मदरसों को पहले ही शासन द्वारा निर्देश दिए गए थे कि उन्हें अपने रिकॉर्ड को अपार आईडी से अपडेट करना होगा, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया. इसके कारण प्रशासन को यह कठोर कदम उठाना पड़ा.
उन्होंने कहा कि हमने इन मदरसों के संचालकों को कई बार पत्र के माध्यम से और टेली-कॉन्फ्रेंस के जरिए निर्देश दिए थे कि बच्चों के अपार आईडी जनरेशन का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए, लेकिन एक सप्ताह पहले किए गए सर्वेक्षण में यह पाया गया कि 90 मदरसों में से किसी में भी अपार आईडी जेनरेशन का कार्य शुरू नहीं हुआ.
[02/02, 12:31 pm] +91 87658 77512: *🏵️एक हैरान कर देने वाली जानकारी मिली है….. कल Finance Minister सीतारमन जी ने 12 लाख तक की कमाई को Tax Free करने की घोषणा की थी.*
आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि यह घोषणा ठीक 12 बजकर 12 मिनट पर की थी.
विपक्ष वालों के चेहरे देख सकते हैं आप…. उनके भी 12 बज रहे हैं 🤣🤣
[02/02, 12:33 pm] +91 87658 77512: *🏵️CBI का भ्रष्टाचार पर बड़ा वार, NAAC की इंस्पेक्शन कमेटी अध्यक्ष और JNU प्रोफेसर समेत 10 गिरफ्तार*
भ्रष्टाचार पर सीबीआई का वार लगातार जारी है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में शनिवार को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की इंस्पेक्शन कमेटी के अध्यक्ष और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक प्रोफेसर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित कोनेरू लक्ष्मैया एजुकेशन फाउंडेशन (केएलईएफ) के कुलपति और दो अन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
सीबीआई ने कहा कि केएलईएफ के अध्यक्ष कोनेरू सत्यनारायण, एनएएसी के पूर्व उप सलाहकार एल मंजूनाथ राव, बेंगलुरु विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एम. हनुमंथप्पा और एनएएसी के सलाहकार एम एस श्यामसुंदर का नाम भी बतौर आरोपी एफआईआर में दर्ज किया गया है। हालांकि, उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
रिश्वत देना पड़ा भारी
केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि एनएएसी इंस्पेक्शन कमेटी के सदस्यों को (ए++) ‘एक्रेडिटेशन’ (मान्यता) के लिए रिश्वत देने में कथित संलिप्तता के लिए केएलईएफ के कुलपति जी.पी. सारधी वर्मा, केएलईएफ के उपाध्यक्ष कोनेरू राजा हरीन, केएल विश्वविद्यालय, हैदराबाद परिसर के निदेशक ए. रामकृष्ण को गिरफ्तार किया है।
एजेंसी ने नैक की इंस्पेक्शन कमेटी के अध्यक्ष समरेंद्र नाथ साहा को भी गिरफ्तार किया है, जो रामचन्द्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के कुलपति भी हैं।
एजेंसी ने कहा कि कमेटी के सदस्य जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजीव सिजारिया, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के डीन डी. गोपाल, जागरण लेकसिटी विश्वविद्यालय के डीन राजेश सिंह पवार, जी एल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के निदेशक मानस कुमार मिश्रा, दावणगेरे विश्वविद्यालय की प्रोफेसर गायत्री देवराज और संबलपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बुलु महाराणा को भी गिरफ्तार किया गया है।
एजेंसी ने कहा कि मामले के संबंध में चेन्नई, बेंगलुरु, विजयवाड़ा, पलामू, संबलपुर, भोपाल, बिलासपुर, गौतमबुद्धनगर और नई दिल्ली में 20 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, “37 लाख रुपये नकद, छह लैपटॉप, एक आईफोन 16 प्रो मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।”
[02/02, 12:45 pm] +91 87658 77512: ⬇️NEWS 2 ⬇️
*🏵️रविवार, 2 फरवरी 2025🏵️*
*खास खबर*
👇
A. मुश्किल में बाबा रामदेव, केरल की अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट; बालकृष्ण पर भी कार्रवाई, आपराधिक मामले में नहीं हुए थे पेश।
B. दिल्ली:केजरीवाल का EC को पत्र, BJP और पुलिस पर AAP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप; तुरन्त गिरफ्तारी सहित सुरक्षा की मांग।
*प. बंगाल👇*
C. एक्जाम में प्रश्न पत्र लीक रोकने के लिए सख्त उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद, परीक्षा स्थल पर मेटल डिटेक्टर से होगी तलाशी।
D. BJP को हराना ही मुख्य लक्ष्यः दिल्ली विस चुनाव में TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा तथा महुआ मोइत्रा का केजरीवाल की पार्टी AAP प्रार्थियों के लिए प्रचार।
E. नईहट्टी में TMC कर्मी की हत्या के मामले में दो दिनों बाद हुई प्रथम गिरफ्तारी, कल ही पुलिस कमिश्नर की हुई थी बदली।
F. शैक्षणिक कैलेंडर को लेकर बैठक, TMC नेताओं-सहकर्मियों की पिटाई; प्रधानाध्यापक का टूटा पैर, मुर्शिदाबाद के फरक्का हाई स्कूल का 1 शिक्षक गिरफ्तार, FIR में तृणमूल नेता तारिफ हुसैन का नाम।
*देश-विदेश👇*
G. ओडिशा में झारखंड के 8 लुटेरे पकड़े, 3.51 करोड़ रुपए सहित हथियार, गोलियां बरामद, धर्मगढ़ की देसी शराब भट्ठी में की थी लूट।
H. गुजरात- डांग में 35 फीट खाई में गिरी बस, 5 की मौत:त्र्यंबकेश्वर से द्वारका जा रहे थे 48 तीर्थयात्री, सभी मप्र निवासी।
I. बिहार का शातिर ठग निकला झारखंड का CI: नौकरी के नाम 76 युवाओं से करोड़ों की ठगी, पटना के बेऊर में दो महीने काटी सजा।
J. महाकुंभ: तीसरा अमृत स्नान कल, उमड़ने लगे श्रद्धालु; वसंत पंचमी के लिए संगम घाट पर 28 नए स्ट्रैटेजिक पॉइंट।
K. राष्ट्रपति पर टिप्पणी मामले में बढ़ी सोनिया गांधी की मश्किलें, बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में शिकायत दर्ज।
L. कनाडा का एलान- अमेरिकी सामान पर लगाएंगे 25 फीसदी टैरिफ, मैक्सिको का ट्रंप जवाब-नहीं चाहते टकराव।
M. डेमोक्रेटिक पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए केन मार्टिन, डोनाल्ड ट्रंप के बढ़ते दबदबे से निपटने की चुनौती।
*खेल👇*
IND vs ENG T-20 आज मुंबई में: भारत 7 साल से नहीं हारा यहां, टीम सीरीज में 3-1 से है आगे।
=================
[02/02, 12:46 pm] +91 87658 77512: *🏵️महाकुंभ में हुए भगदड़ को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के द्वारा बाबा योगी आदित्यनाथ जी का त्यागपत्र मांगने पर …*
*सिद्धपीठ अयोध्या के महंत मिथिलेशनंदिनीशरण जी ने उन्हें उनकी पुराने करतूतों का याद दिलाते हुए अच्छी तरह से धोया है…*🔥🔥
[02/02, 12:54 pm] +91 87658 77512: *🏵️गुजरात के डांग में खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, MP के 5 लोगों की मौत।*
गुजरात के डांग जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खाई में गिरने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
[02/02, 12:56 pm] +91 87658 77512: *🏵️यूपी🏵️*
✍️यूपी में सोमवार से बदल जाएगा मौसम, अगले 5 फरवरी तक प्रदेश में बारिश के आसार
यूपी में मौसम अब बदलने जा रहा है। कल से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही कई जगहों पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं।
प्रदेश में 3 फरवरी से 5 फरवरी तक बारिश हो सकती है।
[02/02, 12:56 pm] +91 87658 77512: *🏵️प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में तलाशा जा रहा साजिश का भी एंगल, एक्शन में यूपी STF*
[02/02, 12:56 pm] +91 87658 77512: *🏵️महिला कानूनो के गलत इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल।*
[02/02, 12:56 pm] +91 87658 77512: *🏵️अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ WTO में मामला दायर करेगा चीन।*
[02/02, 1:18 pm] +91 89600 99989: वाह रे उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन
*क्या उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड एक नोडल एजेंसी है या वितरण निगमो के स्वामित्व वाला कार्पोरेशन ????*
लखनऊ — उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में अवैध रूप से नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों द्वारा अपनी असफलताओं को छुपाने और पूर्व में किए गए घोटाला में हुए अपने भ्रष्टाचारो को छुपाने के लिए यह निजीकरण किया जा रहा है उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन नोडल एजेंसी है जो की पांचों डिस्काम के लिए ऊर्जा क्रय का काम करती है यह हम नहीं कह रहे हैं यह 2024/25 की प्रकाशित रपट के आधार पर दावा किया जा रहा है जिसे नियामक आयोग से पता किया जा सकता है *उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के भंग करने के पश्चात् तीन भागों में बांटा गया था उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन जिसके अंतर्गत वितरण और पारेषण दूसरी जल विद्युत और तीसरी कम्पनी उत्पादन निगम* ।
*उस समय की परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के पास वितरण व पारेषण का लाइसेंस यह मान कर लिया गया था कि पावर कॉरपोरेशन के पास औपचारिक रूप से ऊर्जा को खरीदने व बेचने का अधिकार है यह अधिकार 21/01/2010 को समाप्त हो गया क्योंकि उसी दिन से पांचों वितरण निगमो को ऊर्जा को बांटने का अधिकार दे दिया गया और यह सभी निगम स्वायत्त हो गये* ।
*अब यही से बड़का बाबूओ ने अपना खेल खेलना शुरू कर दिया जो प्रमुख सचिव ऊर्जा होता वही अध्यक्ष बन जाता पावर कॉरपोरेशन का कोई इनसे पूछने वाला तो था नहीं और जो इसके बारे में जानकारी रखते थे और उनके मुंह पर चांदी का जूता मार के मुंह बंद कर दिया गया तो अब सैया भये कोतवाल तो डर कैसा* । *बेरोकटोक उच्च स्तरीय लूट का खेल शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन जो की वर्तमान समय में ऊर्जा की खरीद करने वाली मात्र एक नोडल एजेंसी थी उसमे अवैध रूप से विराजमान भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने वह सारे अधिकार अपने पास रखें यानी कि 21/01/2010 से पहले जो अधिकार इनके पास थे उन अधिकारों का प्रयोग यह बिना किसी रोक टोक के आज तक करते चले आ रहे हैं परन्तु सच्चाई यह है कि इनके पास कोई भी अधिकार है ही नहीं
इसका प्रमाण 2010 के बाद हुई नियुक्तियों के पत्रो में स्पष्ट रूप देखा जा सकता है कि जो भी अधिकारी/ कर्मचारी की नियुक्त हुई उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन का कर्मचारी ना होकर विभिन्न डिस्कामो/ वितरण निगमो का कर्मचारी होता है तो फिर यह पावर कॉरपोरेशन इन वितरण निगम के ऊपर बैठकर क्या कर रहा है और किस अधिकार से यह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पदोन्नती स्थानांतरण निलंबन जांच आदि करते हैं और इसे किस अधिकार से निजी हाथों में सौंपने की कवायद कर रहे हैं ?????*
तो इसका जवाब है कि यह वितरण निगम में बैठे अपने कनिष्ठ अधिकारीयों को दबाव में ले कर यह सब कर रहे हैं जब कि नियमतः ऐसा करने का अधिकार ही इनके पास नहीं है यहां बड़ी गलती विभिन्न संगठनों के शीर्ष नेतृत्व की भी है जिन्होंने ने ना जाने किन मजबूरियों व दबाव के कारण आज तक इन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नहीं ललकारा या इनके अधिकारों को चुनौती नहीं दी और ना जाने क्यो हमेशा इन्हीं बड़का बाबुओं से अपने अधिकारों के लिए याचना करते रहे आन्दोलनों में इन्हीं से समझौते करते रहे ??
तो इसका जवाब यह है कि शायद इन नेताओं को भी उच्च स्तरीय हो रही इन तकनीकी खेलों की जानकारी ही ना हो या फिर पानी में रह कर मगर से बैर क्यों लिया जाए यह सोच हो सकती है वर्ना ऐसा नहीं हो सकता कि इतनी बड़ी बात यह अपनी अगली पीढ़ी को नहीं बताते और जो थोड़ा बहुत जानकार थे वो मात्र ऊर्जा खरीद में हो रहे भ्रष्टाचार को समझने में ही उलझे रहे । तो इस तरह से अज्ञानता का फायदा उठाकर इन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने यह व्यूह रच कर अपनी व अपने चहेते उद्योगपतियों की जेबें भरने की तैयारियां कर ली है अब देखना यह है कि इन नेताओं के द्वारा करे जा रहे मोमबत्ती विरोध बुद्धि शुद्धि यज्ञ से यह निजीकरण रुकता है या फिर नहीं रुकता या फिर माननीय सर्वोच्च न्यायालय से ही इसका फैसला होगा । खैर
*युद्ध अभी शेष है*
*अविजित आनन्द संपादक समय का उपभोक्ता राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र लखनऊ*
[02/02, 1:26 pm] +91 87658 77512: *🏵️गैंग मुस्लिमों का, पर सबके नाम हिंदू, गाड़ी पर लिखा ‘जय बजरंग बली’… लड़कियों को दोस्ती-प्यार के जाल में फँसा बनाते थे सेक्स वर्कर: सरगना आफताब खुद को बताता था अंकित तिवारी*
बिहार के पूर्णिया में हिन्दू लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने वाला एक गैंग पकड़ा गया है। इस सेक्स रैकेट का सरगना आफताब नाम का एक युवक बताया जा रहा है। आफताब अंकित तिवारी बन कर हिन्दू लड़कियों को फंसा रहा था। उसके साथ मौसम और शाकिब समेत कई लोग शामिल थे। इनके ऊपर भी फर्जी रूप से हिन्दू नाम रखने का आरोप है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार (29 जनवरी, 2025) को पूर्णिया के कटिहार मोड़ इलाके में चालू हुई छापेमारी से 11 नाबालिग रेक्स्यू की गईं। इन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था। पुलिस छापेमारी में 32 लोग पकड़े गए हैं। इनमें 6 पुरुष हैं जबकि 26 महिलाएँ हैं।
पूर्णिया के इस रेड लाईट इलाके से रेस्क्यू की गई एक लड़की ने पूरे गैंग की सच्चाई दैनिक भास्कर को बताई है। दैनिक भास्कर को पीड़िता ने बताया है कि इस गैंग का सरगना आफताब खान है। उसने अपना नाम बदल कर अंकित तिवारी कर लिया था। उसने एक थार गाड़ी खरीदी थी और इस पर ‘जय बजरंग बली’ भी लिखवा रखा था।
आफ़ताब बदले हुए नाम के सहारे खुद को कट्टर हिन्दू बताता था। इसके बाद वह हिन्दू लड़कियों को फंसाने लगा। उन्हें शादी का झांसा देता था और फिर उनको धमका कर देह व्यापार करवाने लगता था। रिपोर्ट के अनुसार, उसके धंधे में तीन और लोग शामिल थे। इन्होने भी मुस्लिम नाम बदल कर हिन्दू नाम अपना लिया था।
इनमें एक का नाम मोहम्मद शाकिब है, उसने अपना नाम बदल कर राजीव साह कर लिया था। शाकिब अलग-अलग इलाके से लड़कियाँ लाकर उन्हें देह व्यापार में लगाता था। उसके साथ ही मौसम खान ने अपना नाम ऋषभ साह कर लिया था। वह रॉंग नम्बर के सहारे लड़कियों से दोस्ती करता था। फिर उन्हें देह व्यापार में धकेलता था।
मौसम पर एक लड़की की हत्या का भी मामला दर्ज है। इसी तरह गुड्डू खान नाम का एक युवक भी इस पूरे मामले में संलिप्त है। इस पूरे गैंग में एक महिला जुबैदा भी शामिल है। उसने अपना नाम कैटरीना रखा हुआ है। इन चारों ने आसपास की हिन्दू आबादी में घुलने मिलने को हिन्दू नाम अपनाया हुआ था।
यह लड़कियों से वेश्यावृत्ति करवाने के एक रात के ₹10 हजार तक लेते थे। यह लड़कियों को दूसरे राज्य में बेचते भी थे। लड़कियों को उनकी सुन्दरता के हिसाब से ₹5 लाख तक में बेचा जाता था। यह कुछ दलालों से लडकियाँ खरीदते भी थे।
पुलिस ने इस मामले में रेस्क्यू की गई नाबालिग लड़कियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। बाकी सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई चालू कर दी है। हालाँकि, आफताब अभी फरार है। उसके लिए छापेमारी चल रही है।
[02/02, 1:27 pm] +91 87658 77512: *🏵️पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खूनी झड़प, 41 मौतों के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सेना प्रमुख मुनीर।*
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादियों और सेना के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें 23 दहशतगर्द और 18 सुरक्षाकर्मी मारे गए। सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर अशांत प्रांत में झड़पों के बीच बलूचिस्तान के दौरे पर गए।
[02/02, 1:27 pm] +91 87658 77512: *🏵️इस बीच अमेरिका, कनाडा और Mexico के बीच बड़ा Game शुरू हो गया है*
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कनाडा, Mexico और चीन पर HighTariff लगा दिया है….. इससे होगा यह कि इन देशों से जो सामान अमेरिका में आता है, वह महंगा हो जायेगा… इस वजह से लोग इन सामानो को खरीदना कम कर देंगे और alternative ढूंढ़ेंगे…. जो या तो लोकल होगा या फिर अन्य किसी देश से आएगा. इससे अमेरिका में महंगाई भी बढ़ेगी.
जहाँ इस मामले में चीन अभी तक चुप है… कनाडा और Mexico ने इसका बदला लेने का ठान लिया है. दोनों देश अमेरिकी सामान पर High Tariff लगाएंगे.
हालांकि इससे अमेरिका पर कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा…… लेकिन इन दोनों देशों में, जो अमेरिका पर काफी हद तक निर्भर हैं… वहाँ महंगाई बढ़ेगी… और वहाँ की Economy को जबरदस्त झटका लगने जा रहा है.
इसका फायदा भारत, ताइवान, और वियतनाम जैसे देश उठा सकते हैं…. इन्हें अभी से काम करना शुरू कर देना चाहिए…. क्यूंकि अभी यह Tariff War लम्बा चलेगा.
इसका सबसे बड़ा प्रभाव कनाडा पर पड़ने वाला है….वहाँ से बड़ी संख्या में भारतीय वापस आएंगे.
भारत का export बढ़ेगा…. मौका मौका 😀
[02/02, 1:28 pm] +91 87658 77512: *🏵️रायपुर में 2000+ कामगारों की पहचान का सत्यापन, 150 नहीं दे पाए दस्तावेज: बांग्लादेशी-रोहिंग्या होने की आशंका, छत्तीसगढ़ पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन समाधान’*
छत्तीसगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन समाधान’ के तहत राजधानी रायपुर में दूसरे राज्यों से आए 2 हजार से अधिक कामगारों की पहचान का सत्यापन किया। इनमें से 150 से अधिक संदिग्ध पाए गए हैं। इनके बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिम होने की आशंका है। ये पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर के हैं। ये सभी अपनी वास्तविक पहचान के दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों का पता लगाने के लिए की है। जिन लोगों के दस्तावेज नहीं मिले हैं, उनके मोबाइल नंबर की तकनीकी जाँच करके कम से कम पिछले तीन महीने के की जानकारी जुटाई जा रही है। ये सभी खमतराई, टिकरापारा और उरला थाना क्षेत्र में रह रहे थे और ऑटो चलाने तथा मजदूरी आदि का काम कर रहे थे।
दूसरे राज्यों से आए इन लोगों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे एक-दो साल पहले ही काम की तलाश में रायपुर आए हैं। हालाँकि, ये सभी यहाँ कब से हैं इसकी सही जानकारी पुलिस को भी नहीं है। पुलिस ने एक-एक करके पुलिस इसकी जाँच कर रही है और वास्तविकता का पता लगाने की कोशिश की कर रही है।
दरअसल, रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 2,013 बाहरी श्रमिकों को उठाकर पुलिस लाइन लेकर आई थी। वहाँ पर एसएसपी डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह की मौजूदगी में सभी से एक-एक करके पूछताछ की गई। इन सबसे रायपुर आने का मकसद पूछा गया। इसके अलावा, सभी मजदूरोें से एक वेरीफिकेशन फॉ़र्म भी भरवाया गया।
इन सभी लोगों की पूरी जानकारी उनके संबंधित पुलिस थाने में भेजी जाएगी और वहाँ से उनके आपराधिक डिटेल माँगी जाएगी। जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होगा, उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों को लेकर 224 लोगों के खिलाफ धारा 151 जैसी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर प्रशासन सतर्क है, ताकि भी बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्ति इसमें अवैध हस्तक्षेप ना कर पाए। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के विभिन्न इलाकों में बाहर से आए लोगों की जाँच कर रही है।
[02/02, 1:28 pm] +91 88532 82920: *आपके घर में लगा है स्मार्ट मीटर, तो चुकाने होंगे 25 हजार रुपये 10 साल चलेगी किस्त*
जबलपुर। मध्य प्रदेश में लग रहे स्मार्ट मीटर की कीमत भले अभी नहीं चुकानी पड़ रही है, लेकिन अगले 10 साल तक स्मार्ट मीटर के नाम पर किस्त जमा करनी पड़ सकती है। यह दावा आपत्तिकर्ता एडवोकेट राजेंद्र अग्रवाल ने किया है। मौजूदा बिजली कंपनी की सत्यापन याचिका में दर्ज आंकड़ों को देखकर उन्होंने मप्र विद्युत नियामक आयोग में आपत्ति दी है। उनका दावा है कि तीन तरह के टैरिफ मिलाकर एक मीटर में करीब 10 साल में उपभोक्ता करीब 25 हजार रुपये देने होंगे।
*बिजली टैरिफ के जरिए अदा करनी होगी कीमत*
उन्होंने बताया कि पावर मैनेजमेंट कंपनी ने अभी तक स्मार्ट मीटर के दाम नहीं तय किए हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को हर साल बिजली टैरिफ के माध्यम से स्मार्ट मीटर की कीमत अदा करनी होगी। यह एक तरह से किश्त होगी।
*मीटर के रखरखाव पर भी देनी होगी राशि*
मीटर के रखरखाव के नाम पर भी राशि स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी को देनी होगी। आपत्तिकर्ता ने बताया कि पूर्व क्षेत्र वितरण कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की सत्यापन याचिका में बताया कि 2.49 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसके लिए कंपनी ने 1770 रुपये प्रति मीटर प्रारंभिक के 44 करोड़ की मांग की है। इसके अलावा लीज शुल्क के 48 करोड़ खर्च होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी पांच प्रतिशत ही स्मार्ट मीटर लगे हैं।
*MPWZ ने रखी है यह मांग*
अभी पूरी तरह से मीटर लगे भी नहीं हैं और पावर मैनेजमेंट कंपनी ने 175 करोड़ रुपये की मांग कर दी है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने तीन हजार रुपये प्रति मीटर के अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ 123 करोड़ रुपये की मांग की है। पश्चिम क्षेत्र में भी करीब ढाई लाख मीटर वित्तीय वर्ष 2023-24 में लग पाए थे।
*स्मार्ट मीटर से दस पैसे प्रति यूनिट असर*
आपत्तिकर्ता राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2025-26 की टैरिफ याचिका में स्मार्ट मीटर के लिए बिजली कंपनी 754 करोड़ की मांग की है। यदि मप्र विद्युत नियामक आयोग यह मांग मंजूर करता है तो स्मार्ट मीटर की वजह से टैरिफ दस पैसे प्रति यूनिट बढ़ जाएगा।
*बिजली की डिमांड 18,335 मेगावाट पर पहुंची*
मप्र प्रदेश में बिजली की मांग में एक बार फिर इजाफा हो गया है। गुरुवार को प्रदेश में 18 हजार 335 मेगावाट बिजली की डिमांड रही। जबकि जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रदेश में बिजली की मांग में गिरावट आई थी और वह 16 हजार 394 मेगावाट पर पहुंच गई थी।
हालांकि मौसम में परिवर्तन हो रहा है और रबी सीजन समाप्ति की ओर है। इसलिए आने वाले कुछ समय में डिमांड में फिर से गिरावट आएगी। बुधवार को 18383 मेगावाट, मंगलवार को 18130 मेगावाट और सोमवार को 18019 मेगावाट डिमांड रही। बिजली कंपनियों का अंदाजा था कि 15 से 30 जनवरी तक एक बार फिर बिजली की डिमांड बढ़ेगी। डिमांड 20 हजार मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। मौसम में आए परिवर्तन के बाद भी बिजली कंपनियों ने 20 हजार मेगावाट बिजली की व्यवस्था कर रखी थी। यही कारण था कि डिमांड एकाएक बढ़ने पर भी प्रदेश में किसी तरह का बिजली संकट नहीं आया।
[02/02, 1:29 pm] +91 87658 77512: *🏵️जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने फिर रखा मौन व्रत… गैंगस्टर की खामोशी से अधिकारियों में हड़कंप !*
जेल में मौन व्रत के दौरान लारेंस जेल अधिकारियों से इशारों में ही बातचीत कर रहा है. इधर हड़कंप इस बात का है कि जब-जब लॉरेंस मौन व्रत पर रहता है, तब तब कोई बड़ा कांड होता है. सूत्रों के मुताबिक जब-जब बिश्नोई मौन व्रत रहता है, उसका गैंग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देता है.
गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर से मौन व्रत पर है. लॉरेंस बिश्नोई हर मंगलवार के अलावा 9 रात्रि में पूरे 9 दिन का व्रत रखता है. 9 दिन तक लॉरेंस बिश्नोई मौन व्रत रखता है. इस दौरान वो किसी से बातचीत भी नहीं करता है.साथ ही वह अन्न भी ग्रहण नहीं करता बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार से लॉरेंस मौन व्रत पर है. सूत्रों के मुताबिक उसने गुप्त 9 रात्रि का मौन व्रत रखा हुआ है. वह 12 फरवरी को व्रत खोलेगा. इसी दिन लारेंस का जन्मदिन भी होता है, यानी इस बार वह पूरे 13 दिन मौन व्रत पर है.
दरअसल, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की साजिश में मुंबई पुलिस ने भले ही चार्जशीट में लारेंस बिश्नोई को आरोपी नहीं बनाया हो लेकिन इस हत्याकांड के बाद अहमदाबाद की साबरमती जेल में उस पर काफी कड़ाई कर दी गई है. कुछ महीने पहले दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में नादिर शाह का मर्डर हुआ था, उस हत्याकांड की जांच में सामने आया था कि लॉरेंस साबरमती जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था और उसी ने हत्याकांड को अंजाम दिलवाया था. हालांकि ये बात पूरी तरह से साबित नहीं हो पाई.
खास बैरक में रखा गया है बिश्नोई
गुजरात की साबरमती जेल में बंद लारेंस बिश्नोई को खास बैरक में रखा गया है. इस बैरक के अंडा सेल में उसे रखा गया है. जहां पर उसके साथ और कोई कैदी नहीं है. आमतौर पर आतंक से जुडे और गंभीर अपराध में बंद खूंखार कैदियों को ही ऐसे सेल में रखा जाता है. साल 2008 से बम ब्लास्ट से जुडी आतंकियों के भी इसी तरह अंडा सेल में रखा गया था. यह जेल का सबसे सुरक्षित हिस्सा होता है, जहां पर बैरेक और सेल के बाहर भी सुरक्षाकर्मी होते हैं.
इन सेल-बैरक में बंद आरोपीयों से बहुत कम बातचीत का अवकाश रहता है. क्योंकि वह अकेले होते हैं, सुरक्षाकर्मी भी उनसे बातचीत में परहेज करते हैं. सुबह 6 से 12 और शाम 3 से 6 के बीच में उसे नाश्ता और खाना दिया है. उसे वहां से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है. लारेंस बिश्नोई धार्मिक है और वह अपने सेल में ध्यान लगाकर पाठ करता रहता है. केन्द्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बिना उसे जेल से बाहर नहीं निकाला जा सकता है.
[02/02, 1:51 pm] Anju Agarwal Knp: *अधिकारियों को मुख्यमंत्री का निर्देश, बसंत पंचमी पर सुनिश्चित कराएं जीरो एरर व्यवस्था*
*प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, बसंत पंचमी अमृत स्नान की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक*
*ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट को बेहतर बनाने पर मुख्यमंत्री का जोर, कहा सभी मार्गों पर बढ़ाया जाए पार्किंग स्पेस*
*संगम स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को कम से कम चलना पड़े: मुख्यमंत्री*
*पूज्य संत हों या श्रद्धालु, सबकी सुरक्षा–सबकी सुविधा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री*
*देश और दुनिया भर में कॉमन मैन महाकुम्भ की व्यवस्थाओं और इसकी भव्यता की तारीफ कर रहाः मुख्यमंत्री*
*जहां हो कोई समस्या, मौके पर स्वयं जाएं वरिष्ठ अधिकारी: मुख्यमंत्री*
*शोभायात्रा का रूट और समय हो या सामान्य स्नानार्थियों के आवागमन का मार्ग, हर बिंदु पर हो पुख्ता कार्ययोजना, किसी भी स्तर पर चूक की कोई गुंजाइश नहीं: मुख्यमंत्री*
*रोड को जाम न होने दें, कहीं भी भीड़ एक-दूसरे को क्रॉस करती नजर न आए: मुख्यमंत्री*
*सीनियर अधिकारी प्रमुख स्थलों पर कैंप करें, ड्यूटी के स्थान पर ही की जाए उनके रहने और खाने–पीने की व्यवस्था*
*बसंत पंचमी पर फिर निकलेगी अखाड़ों की भव्य शोभायात्रा, लोगों की सुविधा–सुरक्षा में नहीं होगी कोई कमी*
*महाकुम्भ नगर, 1 फरवरी।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमृत स्नान पर्व ‘बसंत पंचमी’ के अवसर पर व्यवस्थाओं को ‘जीरो एरर’ रखने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को प्रयागराज में बसंत पंचमी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि बसंत पंचमी के अवसर पर पूज्य अखाड़ों की पारंपरिक शोभायात्रा धूमधाम से निकलेगी, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से कर ली जाएं। पूज्य संतगण हों, कल्पवासी हों, देश भर से आए श्रद्धालु हों या देसी –विदेशी पर्यटक, हर एक की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित होनी चाहिए। शोभायात्रा का रूट और समय हो या सामान्य स्नानार्थियों के आवागमन का मार्ग, हर बिंदु पर पुख्ता कार्ययोजना होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
मेला प्राधिकरण के आईसीसीसी सभागार में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्किंग स्पेस को बढ़ाया जाए और ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि संगम स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को कम से कम चलना पड़े। उन्होंने ये भी निर्देश दिया कि महत्वपूर्ण स्थलों पर एसपी लेवल के अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और दुनिया महाकुम्भ की व्यवस्थाओं और इसकी भव्यता की तारीफ कर रही है। हर कोई प्रयागराज संगम आने को उत्सुक है। यह भाव सतत् बना रहे, इसके लिए सभी को अपना योगदान देना होगा।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन सेक्टर्स में कतिपय समस्याएं हैं, वहां सीनियर अधिकारी स्वयं विजिट करें। टीम लीडर अच्छा होना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में भी चुनौतियों का सामना करने की आदत डालें। यदि आवश्यक हो तो पुलिस की काउंसिलिंग करें, लेकिन पब्लिक के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए। फोर्स को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे पास फोर्स की कोई कमी नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुम्भ को लेकर लोगों में उल्लास है। बहुत दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। गांव-गांव से लोग आ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने बहुत पहले से इसको लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां की हैं। 4–6 लेन की सड़कें बनाई गई हैं। पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यदि पार्किंग कम लगती है तो आसपास के किसानों से जमीन लेकर वहां पार्किंग की स्पेस बढ़ाना सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में प्रमुख स्नान पर्वों पर पब्लिक को बहुद अधिक पैदल न चलना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त किया जाए, कहीं भी जाम की स्थिति न बनने दें। सीनियर अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाएं, जो टीम के साथ वहां हर वक्त मौजूद रहें। उनके लिए वहीं पर टेंट और खाने पीने की व्यवस्था की जाए। कहीं भी भीड़ एक-दूसरे को क्रॉस करती नजर न आए। इसके अलावा दो अधिकारी कंट्रोल रूम से व्यवस्था की निगरानी करें। बाकी अधिकारी बॉर्डर,शहर और मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। उन्होंने कहा कि आगामी 2 और 3 फरवरी हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होगा। प्रमुख स्नान पर्वों और उसके पहले और बाद में किसी तरह का कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं लागू होगा। मुख्यमंत्री ने क्राउड मैनेजमेंट को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें सभी स्थलों पर क्रॉस मूवमेंट को रोकना होगा। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बसों को तिरछा या बेतरतीब खड़ा होने दें, इससे जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों की आवाजाही बाधित नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बसंत पंचमी के दिन सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिएं। बसंत पंचमी को लेकर अभी एक दिन का समय है, सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर विभागीय और अंतर्जनपदीय समन्वय बनाकर आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि 3 फरवरी के अमृत स्नान को हर हाल में सफल बनाना है। सीएम ने कहा कि जिन जगहों पर भी बैरियर लगाए जाएं, उन्हें मजबूती से स्थापित किया जाए। साइनेज को ऊंचाई पर स्थापित करें और वहां प्रकाश की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। सैटेलाइट फोन के उपयोग पर भी उन्होंने जोर दिया। इसके अतिरिक्त सीएम ने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पांटून पुलों को सिस्टमैटिक तरीके से ऑपरेट करने के निर्देश दिए।
रेलवे की व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि रेलवे ने बहुत अच्छा काम किया है। स्टेशनों पर अच्छी व्यवस्था की गई, जिसका लाभ यात्रियों को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल से काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसे देखते हुए व्यवस्थाएं की जाएं। प्रयाग जंक्शन आईईआरटी फ्लाईओवर से लोगों का आवागमन नहीं होना चाहिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि बसंत पंचमी की तैयारी बेहतर कोऑर्डिनेशन के साथ किया जाना आवश्यक है। लोगों का मूवमेंट फ्रीक्वेंट होना चाहिए। बैरीकेडिंग जहां आवश्यक हो वहां लगाएं। भीड़ के प्रवाह को रोकें नहीं, बल्कि उन्हें बड़े स्पेस में ले जाकर डायवर्ट करें।
मुख्यमंत्री ने झूंसी क्षेत्र के आसपास रहने वाले संदिग्ध लोगों के पुलिस वेरिफिकेशन पर भी जोर दिया। सीएम ने कहा कि अतिक्रमण भी दुर्घटना का कारण बनता है। ऐसे में स्ट्रीट वेंडर्स सड़क पर न दिखाई दें, उन्हें उत्तर साइड में स्थान दें। मार्गों पर नियमित रूप से पुलिस की पेट्रोलिंग की जाए, क्रेन्स और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने स्वच्छता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारी पहचान है। नदियों के किनारे कूड़ा न दिखाई दे। बड़ी संख्या में लोग अपने कपड़े, फूल और अन्य तमाम चीजें नदियों में प्रवाहित करते हैं। उन्हें तत्काल साफ करें। मेला क्षेत्र में सड़कों पर धूल न उड़े, इसके लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव होगा। सभी टॉयलेट भी साफ सुथरे होने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने प्रेशर पॉइंट्स पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिया कि इन क्षेत्रों में अनुभवी और सक्षम अफसरों की तैनाती की जाए। साथ ही, पांटून पुल पर एक विशेष टीम हमेशा तैनात रहे, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अलावा चेकर्ड प्लेटों को समय-समय पर जांच कर आवश्यकता पड़ने पर बदला जाए। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए परिवहन निगम और मेला प्रशासन के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी मार्गों को सुगम और भीड़ मुक्त बनाए रखने के लिए एडीजी जोन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अफवाहों पर नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुम्भनगर में काम करने वाली हर टीम की जिम्मेदारी तय की जाए और वैकल्पिक कर्मचारियों की व्यवस्था भी की जाए।
[02/02, 1:52 pm] +91 99560 09487: *मीडिया अपडेट*
*थाना*-गुडम्बा
*विषय*-स्मृति अपार्टमेंट की छत से गिरकर युवक की मृत्यु के संबंध में।
*प्रकरण-*
अवगत कराना है कि आज दिनांक 02.02.2025 को थाना गुडम्बा पर आगन्तुक श्री मोन्टी सिंह निवासी-बी/1301 स्मृति अपार्टमेंट से0 जे थाना गुडम्बा लखनऊ ने थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिया जिसमें उनके मित्र गौरव उर्फ गोलू नागर उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र राजकुमार नागर निवासी-अजय नगर कमता, लखनऊ उससे मिलने के लिए उक्त अपार्टमेंट में आया था और देर रात्रि समय करीब 02.00 बजे 13 वीं मंजिल पर स्थित उसके उक्त फ्लैट से नीचे गिर गया, इसके उपरान्त सूचना पर 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जिनकी मदद से वह अपने मित्र को इलाज के लिए सीएचसी गुडम्बा ले गया, जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया, तथ्य अंकित हैं। *थाना स्थानीय पुलिस द्वारा शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन सूचना पर मौके पर मौजूद हैं। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*
[02/02, 1:57 pm] +91 70818 98620: *🅰️फतेहपुर।अलीपुर कैची मोड़ के पास संगम से आ रहे कार सवार पांच श्रद्धालु तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए*
[02/02, 2:08 pm] Anju Agarwal Knp: *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोण्डा में वनस्पतियों, वन्य प्राणियों और स्थानीय पक्षियों के संरक्षण के साथ-साथ भोजन, औषधि और आजीविका के संसाधन उपलब्ध करवाने में वेटलैंड्स की बड़ी भूमिका होती है*
विश्व वेटलैंड्स दिवस-2025 के उपलक्ष्य में आज जनपद गोण्डा के पार्वती अरगा पक्षी विहार में ‘हम सभी के भविष्य के लिए आर्द्रभूमियों का संरक्षण’ विषयक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित अरगा ब्रांड के उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन तथा आद्रभूमि के संरक्षण को लेकर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया।
विश्व वेटलैंड्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
[02/02, 2:15 pm] Anju Agarwal Knp: उत्तराखंड- विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे
आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी जनपद में स्थित नरेंद्रनगर राजदरबार में भगवान बदरीनाथ जी के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग की गणना करने के पश्चात की है
भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल 22 अप्रैल को पिरोया जाएगा
उसी दिन राज दरबार से गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरु होगी
इसके साथ ही 4 मई से चारधाम यात्रा की भी विधिवत शुरुआत हो जाएगी
[02/02, 2:30 pm] +91 81760 03200: *_🌸🌾दोपहर -शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें_*
*👇*
*=================================02/02/2025*
*1* दिल्ली में मोदी की रैली, कहा-झाड़ू के तिनके बिखरे, आप-दा के नेता छोड़कर जा रहे; 3 दिन बाद विकास का बसंत आएगा
*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरकेपुरम में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है
*3* इस बजट से हर परिवार में खुशी,इनकम टैक्स पर इतनी बड़ी राहत पहले कभी नहीं, कांग्रेस अपना खजाना भरने के लिए टैक्स लेती है, बीजेपी पसीने की कमाई में सेंध नहीं लगाती,यह बजट मिडिल क्लास का जेब भरने वाला है – पीएम मोदी
*4* पीएम मोदी ने दी वसंत पंचमी की शुभकामनाएं, अमित शाह बोले- सबके जीवन में खुशियां लाएं मां सरस्वती
*5* लोकसभा में कल पेश होगी वक्फ विधेयक पर JPC रिपोर्ट, विपक्षी सांसद का आरोप- बिना बताए हटा दी गईं आपत्तियां
*6* तेलंगाना में मंत्री से नाराज कांग्रेस के 10 विधायकों ने दिखाए तेवर, सीएम रेवंत रेड्डी को बुलानी पड़ी आपात बैठक
*7* मिडिल क्लास है जरुरी – फैसला एक, असर सीधे 330 सीटों पर… मिडिल क्लास पर ऐसे ही इतनी मेहरबान नहीं हो रही मोदी सरकार
*8* महाकुंभ में अब तक 34 करोड़ ने डुबकी लगाई, हेलिकॉप्टर से भीड़ और सुरक्षा की मॉनिटरिंग; प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों की एंट्री बंद
*9* महाकुंभ में भगदड़: सीएम योगी ने कहा- हादसे के जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज, पुलिसकर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई
*10* महाकुंभ हादसे को लेकर दाखिल जनहित याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, तीन फरवरी को होगी सुनवाई
*11* मुश्किल में बाबा रामदेव, केरल की अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट; बालकृष्ण पर भी कार्रवाई
*12* गुजरात में बस खाई में गिरी, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 35 जख्मी, सभी MP के रहने वाले; 48 तीर्थयात्री त्र्यंबकेश्वर से द्वारका जा रहे थे
*13* महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप: फाइनल में भारत के सामने 83 रन का लक्ष्य, लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर नजर,दक्षिण अफ्रीका की पारी 82 रन पर सिमट गई।
*14* WTO में उठेगी बात, ट्रंप की टैक्स मनमानी पर गुस्सा; चीन, कनाडा और मैक्सिको भड़के
*15* 10 राज्यों में कोहरा, राजस्थान में कल से बारिश, MP में तापमान 32° पार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी
*================================ALL INDIA NIWS✍️*
[02/02, 2:50 pm] +91 93360 62371: महाकुंभ हादसे में मारे गये श्रद्धालुओं के शव लेने के लिए, प्रयागराज में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजन लाइन लगाये खड़े हैं पर परिजनों को शव नहीं दिया जा रहा है, जबकि ये परिजन आग्रह कर रहे हैं कि हमें सहायता-सांत्वना राशि या कोई मुआवज़ा नहीं चाहिये बस हमारे परिजन का शव हमें दे दिया जाए।
[02/02, 2:55 pm] +91 94566 47591: *कुआलालंपुर: अंडर-19 महिला T-20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत*
भारत ने अंडर-19 महिला T-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 83 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे भारतीय टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं हारा।
[02/02, 3:14 pm] +91 94566 47591: *मुरादाबाद*
*मुरादाबाद के कुन्दरकी थाना इलाके के मारेला में एक पीवीसी पैनल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है*।
आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और लगातार आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना बहुत गंभीर है, और दमकल कर्मी अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि आग को जल्दी से नियंत्रित किया जा सके और अधिक नुकसान होने से बचाया जा सके।
[02/02, 3:19 pm] +91 91981 25273: लखीमपुर खीरी
अमीर नगर कस्बे के पूर्व प्रधान इरफान खान के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, दो घायल ।
[02/02, 3:32 pm] +91 94566 47591: *प्रयागराज*
*प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है, जहां आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि वीआईपी (VIP) शख्सियतों को शान-शौकत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद, वीआईपी गाड़ियों की एंट्री जारी है, जिससे आम लोग परेशान हैं।*
दूसरी ओर, दूध और सब्जी जैसी जरूरी वस्तुओं की सप्लाई करने वाली गाड़ियों को रोका जा रहा है, जबकि नेताओं और अधिकारियों के परिवारों को विशेष ‘प्रोटोकॉल’ का लाभ मिल रहा है। इसके परिणामस्वरूप, ‘No Vehicle Zone’ को एक तरह से ‘VIP Vehicle Zone’ में तब्दील कर दिया गया है, जिससे सामान्य लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। यह स्थिति जनता में आक्रोश का कारण बन रही है।
[02/02, 4:09 pm] Anju Agarwal Knp: Lko Big Breaking
राजधानी लखनऊ के थाना गुडम्बा के स्मृति अपार्टमेंट की छत से गिरकर युवक की मृत्यु हुई!!
लखनऊ ने थाना गुडंबा पुलिस द्वारा शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है!!
परिजन सूचना पर मौके पर मौजूद हैं!!
अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है!!
[02/02, 5:10 pm] +91 89600 99989: वाह रे उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन
*क्या उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड एक नोडल एजेंसी है या वितरण निगमो के स्वामित्व वाला कार्पोरेशन ????*
लखनऊ — उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में अवैध रूप से नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों द्वारा अपनी असफलताओं को छुपाने और पूर्व में किए गए घोटाला में हुए अपने भ्रष्टाचारो को छुपाने के लिए यह निजीकरण किया जा रहा है उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन नोडल एजेंसी है जो की पांचों डिस्काम के लिए ऊर्जा क्रय का काम करती है यह हम नहीं कह रहे हैं यह 2024/25 की प्रकाशित रपट के आधार पर दावा किया जा रहा है जिसे नियामक आयोग से पता किया जा सकता है *उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के भंग करने के पश्चात् तीन भागों में बांटा गया था उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन जिसके अंतर्गत वितरण और पारेषण दूसरी जल विद्युत और तीसरी कम्पनी उत्पादन निगम* ।
*उस समय की परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के पास वितरण व पारेषण का लाइसेंस यह मान कर लिया गया था कि पावर कॉरपोरेशन के पास औपचारिक रूप से ऊर्जा को खरीदने व बेचने का अधिकार है यह अधिकार 21/01/2010 को समाप्त हो गया क्योंकि उसी दिन से पांचों वितरण निगमो को ऊर्जा को बांटने का अधिकार दे दिया गया और यह सभी निगम स्वायत्त हो गये* ।
*अब यही से बड़का बाबूओ ने अपना खेल खेलना शुरू कर दिया जो प्रमुख सचिव ऊर्जा होता वही अध्यक्ष बन जाता पावर कॉरपोरेशन का कोई इनसे पूछने वाला तो था नहीं और जो इसके बारे में जानकारी रखते थे और उनके मुंह पर चांदी का जूता मार के मुंह बंद कर दिया गया तो अब सैया भये कोतवाल तो डर कैसा* । *बेरोकटोक उच्च स्तरीय लूट का खेल शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन जो की वर्तमान समय में ऊर्जा की खरीद करने वाली मात्र एक नोडल एजेंसी थी उसमे अवैध रूप से विराजमान भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने वह सारे अधिकार अपने पास रखें यानी कि 21/01/2010 से पहले जो अधिकार इनके पास थे उन अधिकारों का प्रयोग यह बिना किसी रोक टोक के आज तक करते चले आ रहे हैं परन्तु सच्चाई यह है कि इनके पास कोई भी अधिकार है ही नहीं
इसका प्रमाण 2010 के बाद हुई नियुक्तियों के पत्रो में स्पष्ट रूप देखा जा सकता है कि जो भी अधिकारी/ कर्मचारी की नियुक्त हुई उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन का कर्मचारी ना होकर विभिन्न डिस्कामो/ वितरण निगमो का कर्मचारी होता है तो फिर यह पावर कॉरपोरेशन इन वितरण निगम के ऊपर बैठकर क्या कर रहा है और किस अधिकार से यह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पदोन्नती स्थानांतरण निलंबन जांच आदि करते हैं और इसे किस अधिकार से निजी हाथों में सौंपने की कवायद कर रहे हैं ?????*
तो इसका जवाब है कि यह वितरण निगम में बैठे अपने कनिष्ठ अधिकारीयों को दबाव में ले कर यह सब कर रहे हैं जब कि नियमतः ऐसा करने का अधिकार ही इनके पास नहीं है यहां बड़ी गलती विभिन्न संगठनों के शीर्ष नेतृत्व की भी है जिन्होंने ने ना जाने किन मजबूरियों व दबाव के कारण आज तक इन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नहीं ललकारा या इनके अधिकारों को चुनौती नहीं दी और ना जाने क्यो हमेशा इन्हीं बड़का बाबुओं से अपने अधिकारों के लिए याचना करते रहे आन्दोलनों में इन्हीं से समझौते करते रहे ??
तो इसका जवाब यह है कि शायद इन नेताओं को भी उच्च स्तरीय हो रही इन तकनीकी खेलों की जानकारी ही ना हो या फिर पानी में रह कर मगर से बैर क्यों लिया जाए यह सोच हो सकती है वर्ना ऐसा नहीं हो सकता कि इतनी बड़ी बात यह अपनी अगली पीढ़ी को नहीं बताते और जो थोड़ा बहुत जानकार थे वो मात्र ऊर्जा खरीद में हो रहे भ्रष्टाचार को समझने में ही उलझे रहे । तो इस तरह से अज्ञानता का फायदा उठाकर इन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने यह व्यूह रच कर अपनी व अपने चहेते उद्योगपतियों की जेबें भरने की तैयारियां कर ली है अब देखना यह है कि इन नेताओं के द्वारा करे जा रहे मोमबत्ती विरोध बुद्धि शुद्धि यज्ञ से यह निजीकरण रुकता है या फिर नहीं रुकता या फिर माननीय सर्वोच्च न्यायालय से ही इसका फैसला होगा । खैर
*युद्ध अभी शेष है*
*अविजित आनन्द संपादक समय का उपभोक्ता राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र लखनऊ*
[02/02, 5:11 pm] +91 82185 65001: *भारत नेपाल की नागरिकों की सुविधा की चिंता करें दोनों सरकारें- पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल*
—भारत नेपाल मैत्री समिति का गठन दोनों देश के पंचायती राज के जनप्रतिनिधि की होगी भागीदारी
—रौतहट के गौर में आयोजित हुआ भारत नेपाल मैत्री संवाद
*बैरगनिया (सीतामढ़ी). नेपाल बार्डर* : नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल ने कहा कि भारत नेपाल के नागरिकों के सुविधा का ख्याल दोनों देश के सरकारों को करनी चाहिए। बॉर्डर को बैरियर नहीं बने इसलिए आम आदमी के साथ भी दोनों देश के सरकार के जो प्रतिनिधि हैं, अधिकारी हैं उनको संवाद करते रहने की जरूरत है। रौतहट के गौर में मीडिया फार बॉर्डर हार्मोनी की ओर से आयोजित भारत नेपाल में मैत्री संवाद को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री नेपाल ने नेपाल के निजगढ में हवाई अड्डा बनाने की मांग की इससे दोनों देशों के बीच पर्यटक उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। यहां से गया, अयोध्या, वाराणसी आदि हिंदूओं के तीर्थ स्थल पर जाना आसान होगा।
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल भारत के बीच सदियों पुराने बेटी- रोटी का संबंध है। यह पूरी दुनिया जानती है। यह बॉर्डर दुनिया के सामने एक मिसाल है, जो दो देश के बीच रिश्ते की ऐसी दीवार है कि कहीं से किसी भी तरह के अपराधी, आतंकवादी या गैर कानूनी काम करने वाले लोगों को जगह नहीं मिलती।
इस पार या उस पार कहीं भी वह सक्रिय होते हैं, तो जनता की नजर पड़ती है और उनकी जगह जेल यानी सलाखों के भीतर होते हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल दो धर्म हिंदू एवं बौद्ध का उदगम स्थल है। भारत नेपाल मैत्री संवाद को एक बेहतर पहल बताते हुए इसमें उठाए गए सभी मांगों को अपने स्तर से भी नेपाल सरकार के प्रधानमंत्री से अवगत कराने का भरोसा दिया। सीतामढ़ी जिले के रीगा विधायक मोतीलाल प्रसाद ने कहा कि इस संवाद में जो नेपाल से निकलने वाले नदियों में बांध और नदियों में स्लुइस गेट खोलने की मांग आई है। इसको लेकर वह बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री से मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि दोनों देश के प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर बैठते रहते हैं । लेकिन उनके साथ दोनों देश के जनप्रतिनिधि उस बैठक में शामिल नहीं होते। उनकी पहल होगी कि आने वाले दिनों में साल में कम से कम दो बार दोनों देश के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दोनों देश के जनप्रतिनिधि भी बैठे। मीडिया फार बॉर्डर हार्मोनी की ओर से गठित भारत- नेपाल मैत्री समिति की सराहना की और कहा कि आने वाले दिनों में यह समिति सरकार के लिए और समाज के लिए एक मॉडल बनेगा। अभी बॉर्डर पर कोई नागरिक समिति नहीं होने के कारण छोटी-छोटी विवाद भी बड़ा विवाद बन जाता है । दोनों देश के नागरिक परेशान होते हैं। विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने से प्रशासन भी परेशान रहता है। विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में बैरगनिया में एक भारत नेपाल मैत्री संवाद का आयोजन होगा । जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र सीतामढ़ी, शिवहर के सांसद सभी विधायक शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कोशिश होगी कि भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय खुद शामिल हो यह आयोजन बैरगनिया में होगा।
— *भारत नेपाल मैत्री समिति गठित-*
इस अवसर पर मीडिया फार बॉर्डर हार्मोनी के संयोजन में भारत नेपाल मैत्री समिति का गठन किया गया।
मैत्री समिति में दोनों देश के सीमाई क्षेत्र के पंचायतीराज की जनप्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे। संरक्षक मंडल में दोनों देश के विधायक व सांसद रहेंगे। समिति के भारत की ओर से संयोजक नगर पंचायत बैरगनिया के पूर्व अध्यक्ष मो बसीर अंसारी और नेपाल की ओर से गौर नगरपालिका के मेयर शंभू शाह को बनाया गया। सह संयोजक बौधीमाई नगरपालिका के मेयर प्रमोद यादव चुने गए। भारत के संरक्षक विधायक मोतीलाल प्रसाद और रौतहट के विधायक नागेंद्र साह को मनोनीत किया गया। एक सप्ताह के अंदर दोनों देशों की समिति बनेगी और साझा बैठक होगा । इस समिति का उद्देश्य भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में छोटी-छोटी समस्याओं के निदान की पहल करना, समय-समय पर साझा बैठक करना और प्रशासन के साथ नियमित संवाद करना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया फांर बार्डर हार्मोनी नेपाल मधेश प्रदेश के अध्यक्ष किशोरी यादव तथा संचालन पत्रकार चिरंजीवी सिंह ने की। मीडिया फार बॉर्डर हार्मोनी नेपाल के अध्यक्ष वरीय पत्रकार अनिल तिवारी ने अतिथियों का अंग वस्त्र से स्वागत किया। कार्यक्रम में मधेश प्रदेश के विधायक नागेंद्र शाह, पूर्व मंत्री योगेंद्र यादव, राष्ट्रीय एकता अभियान नेपाल के अध्यक्ष विनय यादव, भिखारी यादव, कमल यादव, नेकपा एस के नेता रेवंत झा, लोसपा नेता अनिल कुमार सिंह, लाल बिहारी शाह, प्रमोद कुशवाहा, भाजपा नेता रामाशीष राय, भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि ब्रजमोहन कुमार, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम, जदयू के प्रो राजकुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मी सिंह, रेजा खान, पत्रकार रविंद्र साह, प्रेमचंद झा, प्रभात झा, शैलेंद्र गुप्ता, मेवा लाल यादव, विश्वनाथ चौधरी, राहुल कुमार, एमएफबीएच मुजफ्फरपुर के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार उपाध्यक्ष पंकज राकेश, कार्यालय प्रभारी अपन पाठशाला के संचालक सुमित कुमार, छात्र हम के प्रदेश अध्यक्ष संकेत मिश्रा सहित दोनों देश के कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।
[02/02, 5:13 pm] +91 94566 47591: *प्रयागराज*
महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिर्फ VVIP मूवमेंट को अनुमति,वर्दी धारी बाइक पर अपने परिवार वालों को ले जा रहे। वर्दी धारी के लिए खोल दिए गए गेट, जनता पुलिस वालों से कर रही मिन्नतें। हजारों की संख्या में पीपा पुल के गेट पर खड़े श्रद्धालु।
[02/02, 5:14 pm] +91 82185 65001: *ब्रेकिंग न्यूज़*
*मोतिहारी*
*अनुज कुमार सिंह नें पकडिदयाल थाने में थानाध्यक्ष के रूप में आज योगदान कर लिया। इस अवसर पर इन्होने बताया कि एस पी महोदय के आदेशानुसार करेंगे काम। इनकी प्राथमिकता थाना क्षेत्र से शराब माफियाओ को समाप्त करना है और अपराधियों पर नकेल कसना है। वैसे इनके नाम से ही अपराधियों में दहशत हो जाता है*
[02/02, 5:15 pm] +91 89600 99989: वाह रे उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन
*क्या उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड एक नोडल एजेंसी है या वितरण निगमो के स्वामित्व वाला कार्पोरेशन ????*
लखनऊ — उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में अवैध रूप से नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों द्वारा अपनी असफलताओं को छुपाने और पूर्व में किए गए घोटाला में हुए अपने भ्रष्टाचारो को छुपाने के लिए यह निजीकरण किया जा रहा है उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन नोडल एजेंसी है जो की पांचों डिस्काम के लिए ऊर्जा क्रय का काम करती है यह हम नहीं कह रहे हैं यह 2024/25 की प्रकाशित रपट के आधार पर दावा किया जा रहा है जिसे नियामक आयोग से पता किया जा सकता है *उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के भंग करने के पश्चात् तीन भागों में बांटा गया था उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन जिसके अंतर्गत वितरण और पारेषण दूसरी जल विद्युत और तीसरी कम्पनी उत्पादन निगम* ।
*उस समय की परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के पास वितरण व पारेषण का लाइसेंस यह मान कर लिया गया था कि पावर कॉरपोरेशन के पास औपचारिक रूप से ऊर्जा को खरीदने व बेचने का अधिकार है यह अधिकार 21/01/2010 को समाप्त हो गया क्योंकि उसी दिन से पांचों वितरण निगमो को ऊर्जा को बांटने का अधिकार दे दिया गया और यह सभी निगम स्वायत्त हो गये* ।
*अब यही से बड़का बाबूओ ने अपना खेल खेलना शुरू कर दिया जो प्रमुख सचिव ऊर्जा होता वही अध्यक्ष बन जाता पावर कॉरपोरेशन का कोई इनसे पूछने वाला तो था नहीं और जो इसके बारे में जानकारी रखते थे और उनके मुंह पर चांदी का जूता मार के मुंह बंद कर दिया गया तो अब सैया भये कोतवाल तो डर कैसा* । *बेरोकटोक उच्च स्तरीय लूट का खेल शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन जो की वर्तमान समय में ऊर्जा की खरीद करने वाली मात्र एक नोडल एजेंसी थी उसमे अवैध रूप से विराजमान भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने वह सारे अधिकार अपने पास रखें यानी कि 21/01/2010 से पहले जो अधिकार इनके पास थे उन अधिकारों का प्रयोग यह बिना किसी रोक टोक के आज तक करते चले आ रहे हैं परन्तु सच्चाई यह है कि इनके पास कोई भी अधिकार है ही नहीं
इसका प्रमाण 2010 के बाद हुई नियुक्तियों के पत्रो में स्पष्ट रूप देखा जा सकता है कि जो भी अधिकारी/ कर्मचारी की नियुक्त हुई उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन का कर्मचारी ना होकर विभिन्न डिस्कामो/ वितरण निगमो का कर्मचारी होता है तो फिर यह पावर कॉरपोरेशन इन वितरण निगम के ऊपर बैठकर क्या कर रहा है और किस अधिकार से यह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पदोन्नती स्थानांतरण निलंबन जांच आदि करते हैं और इसे किस अधिकार से निजी हाथों में सौंपने की कवायद कर रहे हैं ?????*
तो इसका जवाब है कि यह वितरण निगम में बैठे अपने कनिष्ठ अधिकारीयों को दबाव में ले कर यह सब कर रहे हैं जब कि नियमतः ऐसा करने का अधिकार ही इनके पास नहीं है यहां बड़ी गलती विभिन्न संगठनों के शीर्ष नेतृत्व की भी है जिन्होंने ने ना जाने किन मजबूरियों व दबाव के कारण आज तक इन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नहीं ललकारा या इनके अधिकारों को चुनौती नहीं दी और ना जाने क्यो हमेशा इन्हीं बड़का बाबुओं से अपने अधिकारों के लिए याचना करते रहे आन्दोलनों में इन्हीं से समझौते करते रहे ??
तो इसका जवाब यह है कि शायद इन नेताओं को भी उच्च स्तरीय हो रही इन तकनीकी खेलों की जानकारी ही ना हो या फिर पानी में रह कर मगर से बैर क्यों लिया जाए यह सोच हो सकती है वर्ना ऐसा नहीं हो सकता कि इतनी बड़ी बात यह अपनी अगली पीढ़ी को नहीं बताते और जो थोड़ा बहुत जानकार थे वो मात्र ऊर्जा खरीद में हो रहे भ्रष्टाचार को समझने में ही उलझे रहे । तो इस तरह से अज्ञानता का फायदा उठाकर इन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने यह व्यूह रच कर अपनी व अपने चहेते उद्योगपतियों की जेबें भरने की तैयारियां कर ली है अब देखना यह है कि इन नेताओं के द्वारा करे जा रहे मोमबत्ती विरोध बुद्धि शुद्धि यज्ञ से यह निजीकरण रुकता है या फिर नहीं रुकता या फिर माननीय सर्वोच्च न्यायालय से ही इसका फैसला होगा । खैर
*युद्ध अभी शेष है*
*अविजित आनन्द संपादक समय का उपभोक्ता राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र लखनऊ*
[02/02, 5:18 pm] +91 82185 65001: ‘राजकोषीय अनुशासन और विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध’, भारत की वित्तीय नीति पर बोलीं निर्मला सीतारमण भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश की बेदाग वित्तीय साख और मजबूत आर्थिक नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने कभी भी अपने राजकोषीय समेकन या ऋण कटौती लक्ष्यों से पीछे नहीं हटने दिया।उन्होंने यह बयान तब दिया जब मूडीज जैसी रेटिंग एजेंसियों ने भारत की साख में उन्नयन नहीं किया। भारत सरकार वित्तीय अनुशासन और विकास के संतुलन को बनाए रखने की नीति पर कार्यरत है। ऋण-से-जीडीपी अनुपात को नियंत्रित करने, पूंजीगत व्यय को प्राथमिकता देने और राजकोषीय घाटे को चरणबद्ध तरीके से कम करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। हालांकि मूडीज ने अभी तक भारत की रेटिंग में सुधार नहीं किया है, सरकार ने अपने मजबूत आर्थिक सुधारों को जारी रखने का संकेत दिया है।
राजकोषीय अनुशासन और विकास का संतुलन
निर्मला सीतारमण ने आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में वित्तीय अनुशासन और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखा है। उन्होंने मध्यम वर्ग को अब तक की सबसे बड़ी कर राहत दी, साथ ही अगले वर्ष के लिए राजकोषीय घाटे में कटौती की रूपरेखा प्रस्तुत की और वर्ष 2031 तक जीडीपी के अनुपात में ऋण में कमी लाने की योजना रखी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार को आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अधिक उधारी लेनी पड़ी थी। इसके पीछे वैश्विक चुनौतियां, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और कई भौगोलिक क्षेत्रों में जारी संघर्ष जैसे कारण थे। इसके बावजूद, सरकार ने अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्यों का पालन किया और अपनी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को निभाया।
मूडीज का दृष्टिकोण और भारत की प्रतिक्रिया
शनिवार को मूडीज रेटिंग एजेंसी ने भारत की संप्रभु रेटिंग को तत्काल बढ़ाने से इनकार कर दिया। मूडीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रिश्चियन डी गुस्मान ने कहा कि भारत की सख्त वित्तीय नीति और घाटे में कमी सकारात्मक संकेत हैं, लेकिन ऋण भार में पर्याप्त कमी और राजस्व संग्रह में बढ़ोतरी के बिना रेटिंग में सुधार संभव नहीं। वर्तमान में मूडीज ने भारत को ‘Baa3’ स्थिर दृष्टिकोण के साथ वर्गीकृत किया है, जो न्यूनतम निवेश श्रेणी में आता है। निर्मला सीतारमण ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत उधारी को नियंत्रित करने और ऋण को जीडीपी के अनुपात में कम करने के लिए ठोस कदम उठा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के आर्थिक कदम कई उन्नत अर्थव्यवस्थाओं से अधिक अनुशासित हैं।
वित्तीय घाटे और पूंजीगत व्यय पर जोर
अपने आठवें बजट में, वित्त मंत्री ने संसद को बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में राजकोषीय घाटा 4.8% रहेगा, जो कि पूर्व निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप है। अगले वित्तीय वर्ष (2025-26) में इसे घटाकर 4.4% करने की योजना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार अपने ऋण प्रबंधन को एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के अनुरूप रखेगी। सरकार ने यह घोषणा की है कि दीर्घकालिक दृष्टि से ऋण को व्यवस्थित रूप से कम किया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि वित्तीय अनुशासन के बावजूद, सार्वजनिक व्यय में कोई कटौती नहीं की गई है। सरकार ने पूंजीगत व्यय को प्राथमिकता दी है, क्योंकि यह आर्थिक विकास को गति देता है। 2025-26 के लिए पूंजीगत व्यय को 11.21 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जो कि संशोधित अनुमान 10.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
राज्यों को समर्थन और व्यय की गुणवत्ता पर जोर
वित्त मंत्री ने राज्यों की तरफ से पूंजीगत व्यय में बढ़ती रुचि की सराहना की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से प्रदान किए गए 50 वर्ष के ब्याज मुक्त ऋण का सही उपयोग हुआ है, जिससे व्यय की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। हालांकि, 2024-25 में पूंजीगत व्यय बजट अनुमान 11.11 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा कम रहा, क्योंकि चुनावी प्रक्रिया के कारण चार महीने में खर्च धीमा पड़ा।
भारत का दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्य
निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार अपनी कर्ज-जीडीपी अनुपात को धीरे-धीरे कम करेगी और सभी वित्तीय वादों को पूरा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य विकसित देश इस तरह के सख्त वित्तीय नियंत्रण का पालन नहीं कर रहे हैं, लेकिन भारत बिना किसी सामाजिक कल्याण योजना को प्रभावित किए अपने लक्ष्यों पर आगे बढ़ रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार सिर्फ बड़े बजट पर ध्यान नहीं दे रही, बल्कि खर्च की गुणवत्ता को भी प्राथमिकता दी जा रही है। राज्यों को भी 50 साल के ब्याज मुक्त ऋण दिए गए हैं, जिससे बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलेगी।
[02/02, 5:19 pm] +91 82185 65001: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- दिल्ली भारत के दिलों में से एक, लेकिन नहीं हुआ विकास राजेंद्र नगर में एक चुनावी रैली के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘दिल्ली भारत के दिलों में से एक है, लेकिन दिल्ली के साथ सबसे बड़ी विडंबना यह है कि पिछले 25 वर्षों से यहां या तो कांग्रेस की सरकार रही है या आम आदमी पार्टी की।भाजपा को दिल्ली की सेवा करने का मौका नहीं मिला…भले ही हम 21वीं सदी में प्रवेश कर चुके हैं, लेकिन कांग्रेस और आप सरकारों के कारण दिल्ली में ज्यादा विकास नहीं हुआ है।’
AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “AAP का कुनबा लगातार बढ़ा है। AAP के सच्चे सिपाही हमेशा अरविंद केजरीवाल के साथ रहे हैं। जिनका एक मात्र लक्ष्य है कि हर बच्चे तक अच्छी और बेहतरीन शिक्षा पहुंचे। हमारा लक्ष्य है कि हर घर में 24 घंटा बिजली रहे। अरविंद केजरीवाल एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने सरकारी खजाने का मुंह जनता की तरफ मोड़ा हुआ है। हम सब उसी विचारधारा के साथ जुड़े हैं।”
पीएम मोदी ने कहा, ‘भाजपा सरकार द्वारा जनऔषधि केंद्रों पर पहले ही दवाएं 80 प्रतिशत डिस्काउंट पर दी जा रही हैं। अब कल के बजट के बाद कैंसर की, गंभीर बीमारी की 30 से ज्यादा दवाएं और सस्ती हो जाएंगी। भाजपा सरकार की प्राथमिकता है कि हमारे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, आधुनिक सुविधाएं मिलें। इस बजट में खेल बजट को बढ़ाकर करीब 3,800 करोड़ रुपया कर दिया गया है, ‘खेलो इंडिया अभियान’ के लिए 1,000 करोड़ रुपया दिया गया है। दिल्ली के लोग कभी भूल नहीं सकते कि खेलों के नाम पर किस तरह AAP-दा और कांग्रेस ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है। कॉमनवेल्थ घोटाले के दाग इतने गहरे हैं कि कांग्रेस कभी उससे मुक्त नहीं हो सकती। AAP-दा पार्टी ने दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के नाम पर जो खेल किया है, वो दिल्ली की जनता, दिल्ली का नौजवान भली भांति जानता है। इसलिए आज का युवा भारत, भाजपा पर भरोसा करता है, भाजपा के साथ है।’
पीएम मोदी ने कहा, ‘कल बजट आने के बाद से पूरा मिडिल क्लास कह रहा है कि ये बजट, भारत के इतिहास में मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट है। हमारी सरकार ने 12 लाख रुपए तक की आमदनी पर इनकम टैक्स पूरी तरह जीरो कर दिया है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों के हजारों रुपये बचेंगे। अगर नेहरू जी के जमाने में आप 12 लाख रुपये कमाते तो 12 लाख रुपये की आय पर आपकी एक चौथाई सैलरी सरकार वापस ले लेती। अगर आज इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख रुपये तक की आय पर आपके 10 लाख रुपये टैक्स में चले जाते। 10-12 साल पहले तक, कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख रुपये कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपया टैक्स देना होता। भाजपा सरकार के कल के बजट के बाद, साल में 12 लाख कमाने वाले को एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा।’
पीएम ने कहा, ‘आपने आने वाले पांच साल के लिए केंद्र में भाजपा की पक्की सरकार बना ली है, अब गलती से भी यहां AAP-दा सरकार नहीं आनी चाहिए, जो दिल्ली के पांच और साल बर्बाद कर दे। मैंने विकसित भारत के निर्माण के लिए चार स्तंभों को मजबूत करने की गारंटी देश को दी थी। ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति। कल जो बजट आया है, वो मोदी की ऐसी ही गारंटियों को पूरा करने की गारंटी है।’
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘दिल्ली की AAP-दा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। मेरी दिल्ली के हर परिवार से प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी, दिल्लीवासियों की सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत, हर परेशानी को समाप्त करने के लिए खप जाऊंगा। गरीब हो या मिडिल क्लास, हर परिवार का जीवन खुशहाल हो, ऐसी डबल इंजन सरकार दिल्ली को मिलेगी। हमें ऐसी डबल इंजन सरकार बनानी है जो लड़ाई-झगड़े की बजाय, दिल्ली के लोगों की सेवा करे। जो बहाने बनाने की बजाय, दिल्ली को बनाने-सजाने में ऊर्जा लगाए।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज कल हम देख रहे हैं कि कैसे दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं, आपदा के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि लोग आपदा से नफरत करते हैं। दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है। दिल्ली की जनता के सामने आपदा वालों का नकाब उतर चुका है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरकेपुरम में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। आप-दा के नेता लगातार भाग रहे हैं। पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के 11 साल बर्बाद कर दिए।
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “दिल्ली में चुनावी माहौल गर्म है और स्वाभाविक रूप से अरविंद केजरीवाल की बौखलाहट स्पष्ट दिख रही है। AAP-दा की सबसे बड़ी संपदा भ्रष्टाचार है चाहे वह शराब नीति हो, दिल्ली जल बोर्ड हो या DTC बसों का घोटाला हो। इन सभी घोटालों का पर्यायवाची है AAP-दा। जमीन हड़पना और अपने नाम मासूमों की जमीनें करा लेना AAP के बड़े नेताओं का कारोबार रहा है।”
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज मुझे झुग्गियों से बहुत सारे फोन आए हैं, उनकी (भाजपा) पार्टी घर-घर जाकर लोगों से कह रही है। 3000 रुपये ले लो और चुनाव आयोग घर आकर वोटिंग करवा देगा। यह सुनकर मैं चौंक गया। यह आपको फंसाने की साजिश है। मैं आपका बड़ा भाई हूं, कल रात मुझे नींद नहीं आई। मेरा सुझाव है कि आप इस जाल में न फंसें, नहीं तो अगर आपने उन्हें वोट दिया और अपनी उंगली पर स्याही लगवाई तो वे आपके खिलाफ केस दर्ज कर आपको गिरफ्तार कर लेंगे। अगर वे आपको मुफ्त में पैसे दे रहे हैं, तो ले लें लेकिन उन्हें वोट न दें। अगर गलती से भी भाजपा की सरकार आ गई तो वे (भाजपा) झुग्गियों को हटा देंगे। मुंबई में, उन्होंने धारावी, एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी को अपने एक दोस्त को दे दिया है।”
AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “हमारे AAP के स्वयंसेवक बहुत जुनूनी हैं। पुलिस को थककर बैठना पड़ेगा मगर हम नहीं थकने वाले हैं। हमने भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ कई शिकायतें की हैं क्योंकि वे खुलेआम 1100 रुपये बांट रहे हैं और इनके बदले वोट मांग रहे हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि भाजपा हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है।”
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, भाजपा की सीटें कम होती जा रही हैं और AAP ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। इसलिए, पूरी भाजपा घबराई हुई है। लोगों पर उनके गुंडों द्वारा हमला किया जा रहा है और उन्हें पीटा जा रहा है। पुलिस को कोई कार्रवाई न करने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली के लोगों ने ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि हमें इस गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट होना होगा। दिल्ली इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। हम आज एक हैशटैग लॉन्च कर रहे हैं। इस हैशटैग का इस्तेमाल करके, अगर आपके साथ कोई दुर्व्यवहार, हमला या कुछ होता है, तो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।”
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की आंधी चल रही है और इस आंधी में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। अपनी हार सामने देख अमित शाह और भाजपा बौखला गए हैं और इन्होंने दिल्ली में गुंडागर्दी मचा दी है। अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दे दिए हैं कि भाजपा के गुंडों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा।
दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने चिराग दिल्ली के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा की। जिसके बाद सौरभ भारद्वाज ने बजट 2025 पर कहा, “आम आदमी को कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि सरकार का नुकसान बढ़ रहा है और सकल घरेलू उत्पाद घट रहा है। ऐसे में यह संभव ही नहीं है कि केंद्र सरकार आयकर राहत किसी को दे। पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है। हम इनके सामने न डरेंगे और न झुकेंगे।”
मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से AIMIM के उम्मीदवार ताहिर हुसैन ने कहा, “एक बड़ी लंबी साजिश मुस्तफाबाद में देखने को मिल रही है। हमारी मुख्य विरोधी भाजपा चाहती है कि हम चुनाव प्रचार न कर पाएं। AAP उनसे भी ज्यादा कोशिश कर रही है कि हमारा चुनाव प्रचार न हो। कांग्रेस कहीं दौड़ में है ही नहीं। तीनों पार्टियां मुझे गालियां देती हैं तो अब जनता तय करे कि मैं कौन हूं और क्या हूं।”
पीएम नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक बजे आरके पुरम में रैली करेंगे। दिल्ली चुनाव में प्रधानमंत्री की ये उनकी तीसरी रैली है। इससे पहले उन्होंने 30 जनवरी को द्वारका में और 29 जनवरी को करतार नगर में जनसभा की थी।
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “इस चुनाव को जीतने के लिए प्रधानमंत्री खुद दिल्ली में रैली को संबोधित करेंगे। हमारे सभी स्टार प्रचारक, राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, हमारे सांसद, विधायक पूरी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के 11 साल के कुशासन के बारे में लोगों को समझाने में सफल रहे हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री कहते थे कि भाजपा मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं करती। अब 12 लाख रुपये की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, मुझे नहीं लगता कि दिल्ली और देश के लोगों को इससे बड़ा तोहफा मिला है। इस बार भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है, लोग अरविंद केजरीवाल को नहीं चाहते। इस बार बदलाव निश्चित है।”
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “अरविंद केजरीवाल अंबेडकर जी का सम्मान करना सीखें। अमृत्सर में इनकी सरकार है और वहां अंबेडकर जी की मूर्ति को तोड़ा गया है। हमारा कोई राजनैतिक मकसद नहीं है। मैं उन्हें केवल बाबा साहेब अंबेडकर जी की मूर्ति भेंट करने आया हूं। मेरे साथियों के हाथों से मूर्ति ग्रहण कर अरविंद केजरीवाल मांफी मांगे।”
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना नया कैंपेन सॉन्ग ‘दिल वालों की दिल्ली को अब भाजपा सरकार चाहिए’ लॉन्च किया।
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। चुनाव से पहले यह आखिरी रविवार है, इसलिए आज भाजपा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अपना चौतरफा प्रचार करेगी। आप हमारे सभी नेताओं को जनता के बीच देखेंगे और भाजपा की ताकत तब है जब नेता और कार्यकर्ता सड़क और जमीन पर कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं, तभी हम जीतते हैं।’
नई दिल्ली विधानसभा में AAP कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं पर हुए कई हमलों का जिक्र किया है। केजरीवाल ने चिट्ठी में मांग रखी है कि नई दिल्ली विधानसभा में स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएं। चुनाव आयोग AAP कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिसवालें तुरंत सस्पेंड किया जाए और हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
[02/02, 5:20 pm] +91 82185 65001: टोल बचाने के चक्कर में बस चालक ने टोल कर्मचारी का पैर कुचला, CCTV में कैद घटना गुरुग्राम एलिवेटेड राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव घामडोज में बने टोल पर हरियाणा रोडवेज के बस चालक ने टोलकर्मी का पैर कुचल डाला है। घायल टोल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं, भोंडसी पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
शनिवार की शाम को हरियाणा रोडवेज की एक बस गुरुग्राम से सोहना की ओर आ रही थी। बस गुरुग्राम डिपो की थी। जब बस एलिवेटेड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने घामडोज टोल बैरियर पर पहुंची तो चालक ने टोल बचाने के चक्कर में टोल कर्मचारी के ऊपर बस चढ़ा दी। बस के आगे टोल गेट नम्बर 3 पर कार खड़ी थी, जिसका चालक टोल टैक्स कटवा रहा था। जैसे ही कार टोल को पार करने के लिए आगे चली तो उसके पीछे बस चालक ने अपनी बस को दौड़ा दिया था।
बस चालक ने टोल न कटवाने के चक्कर में बस को तेजी से निकालते हुए सामने खड़े टोलकर्मी के पैर पर चढ़ा दिया। जिससे टोलकर्मी दलीप चौधरी 31 वर्षीय नीचे गिर गया। जिसका दाहिना पैर बस के कुचलने से खून से लथपथ हो गया। बस चालक अपनी बस को भगाकर ले गया। घायल टोलकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके दाहिने पैर की हड्डी पूरी तरह से कुचल गई। टोल अधिकारी मोहनसिंह ने बताया कि बस चालक ने सिर पर सफेद पट्टी बांधी हुई थी। कहा जा है कि बस चालक नशा किये था। जिसकी शिकायत पुलिस को कर दी है। वहीं भोंडसी पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
[02/02, 5:21 pm] +91 82185 65001: महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा, अब दूर-दूर से मिलने पहुंच रहे लोग. घर में लगी भीड़ मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा, जो इंटरनेट पर महाकुंभ गर्ल के नाम से वायलल हुई. प्रयागराज महाकुंभ में वह एमपी से अपने परिवार के साथ माला बेचने पहुंची थीं, लेकिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुईं कि लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए.उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उनके ऊपर कई भोजपुरी गाने भी बनाए गए.
प्रयागराज कुंभ में मोती बेचने के लिए गई महेश्वर की युवती मोनालिसा अचानक से सेलिब्रिटी बन गई तो उनको पिछले दिनों एक डायरेक्टर ने अपनी फिल्म में एक रोल भी ऑफर कर दिया. उसके बाद तो अचानक से उसके ही समाज के लोग उनसे मुलाकात करने के लिए अलग-अलग जगह से पहुंचना शुरू हो चुके हैं.
मोनालिसा से मिलने पहुंचे लोग
इसी कड़ी में तकरीबन महाराष्ट्र में रहने वाले उनके कई रिश्तेदार और समाज के लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उसके घर पर पहुंचे, लेकिन परिजनों के साथ ही उसके परिवार के लोगों ने कहा कि मोनालिसा को डायरेक्ट अपने साथ ट्रेनिंग देने के लिए ले गए हैं. अब वहां वो किसी से भी मुलाकात नहीं करेगी. जिसके चलते महाराष्ट्र सहित अन्य जगहों से आए हुए उनके समाज के लोग काफी निराश होते हुए नजर आए. उन्होंने अपने समाज की लड़की के आगे बढ़ने पर काफी खुशी भी जताई है.
मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. देखते ही देखते उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अलग पहचान बना ली थी और यही लोकप्रियता उन्हें बॉलीवुड की ओर लेकर आई है.
फिल्म में मिला है अहम रोल
निर्देशक सनोज मिश्रा राम जन्मभूमि, द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल और काशी टू कश्मीर जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. वह मोनालिसा की प्रतिभा से इतने प्रभावित हुए और अपनी फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया, बल्कि उन्होंने खुद मोनालिसा के घर जाकर इस प्रोजेक्ट पर चर्चा भी की.
[02/02, 5:23 pm] +91 82185 65001: भाई की मौत के बाद भाभी के हो गए प्रेम संबंध, विरोध पर फावड़े से काटा… जेल भेजे बेकसूर पिता-पुत्र आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत निवासी सुदेश की हत्या भाभी के साथ प्रेम संबंध का विरोध करने पर की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में महिला व उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया है।पुलिस ने 15 दिन पहले मृतक का कंकाल मिलने पर नामजद पिता-पुत्र को जेल भेज दिया था। नया खुलासा होने के बाद निर्दोष पिता-पुत्र की रिहाई के लिए पुलिस की तरफ से न्यायालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
कस्बा बनत के मोहल्ला आजाद नगर निवासी सुदेश (45) संदिग्ध हालात में 13 नवंबर 2024 को लापता हो गया था। उसके पुत्र शुभम की तरफ से 16 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 21 नवंबर को कस्बे के बाल सिंह व उनके पुत्र रवि पर खेत पर काम करने के लिए घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई।
14 जनवरी को सहारनपुर रोड स्थित खेत के निकट खाली प्लॉट में कंकाल मिला था। परिजनों ने उसकी पहचान सुदेश के रूप में की। पुलिस ने नामजद आरोपी पिता-पुत्र को जेल भेज दिया था।
जेल गए पिता-पुत्र के परिजनों ने उन्हें निर्दोष बताते हुए एसपी रामसेवक गौतम को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। एसपी ने बताया कि इस प्रकरण की जांच में एसओजी और सर्विलांस को लगाया था।
जांच में दोषी पाए गए हारून निवासी मोहल्ला आजादनगर, रामफल निवासी मोहल्ला प्रतापनगर, बूबा निवासी मोहल्ला प्रेमनगर और गुड्डी निवासी मोहल्ला आजादनगर को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया। एसपी का कहना है कि जेल गए पिता-पुत्र की रिहाई के लिए न्यायालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
इस तरह की गई थी हत्या
एसपी ने बताया आरोपी हारून ने पूछताछ में बताया कि गुड्डी अपने पति की मृत्यु के बाद उसके साथ मजदूरी करने खेतों में जाती थी। उस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। गुड्डी, मृतक सुदेश के छोटे भाई ब्रह्मपाल की पत्नी है। सुदेश को हारून का गुड्डी के घर जाना बुरा लगता था। इसे लेकर हारून व सुदेश की कहासुनी हुई थी। इस पर चारों आरोपियों ने सुदेश की हत्या की योजना बनाई थी। 13 नवंबर को 2024 को शराब पीने के बहाने सुदेश को संजीव के नलकूप के पास बुलाया गया। वहां रामफल, बूबा व गुड्डी भी पहुंच गए। हारून ने सुदेश पर फावड़े से वार कर हत्या की। इसके बाद शव को पास में खाली पड़े प्लॉट में खड़े झाड़ में डालकर जला दिया था।
[02/02, 5:26 pm] +91 82185 65001: नासिक-सूरत हाईवे पर भीषण सड़क हादसा. 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौके पर मौत, 15 लोग घायल नासिक-सूरत हाईवे पर सापूताड़ा घाट पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. 50 श्रद्धालुओं से भरी लग्जरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है.जबकि, 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसा इतनी भीषण था कि बस के गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए.
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी यह बस कुंभ से आ रही थी और गुजरात के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने जा रही थी. इस बीच सापुतारा के मालेगांव घाट के पास यह हादसा हुआ.
सुबह करीब 5:30 बजे नासिक-सूरत हाईवे पर सापुतारा घाट के पास प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे के तुरंत बाद वहां चीख-पुकार मच गई. आस-पास के लोगों ने जब बस हादसा देखा तो तुरंत घायलों की मदद के लिए पहुंचे. पुलिस को भी सूचना दी गई. हादसे का शिकार हुए सभी यात्री मध्य प्रदेश के हैं. वो कुंभ मेले के बाद नासिक के त्रयंबकेश्वर मंदिर गए थे. इसके बाद गुजरात देव दर्शन के लिए जा रहे थे.
(खबर अपडेट की जा रही है.)
[02/02, 5:28 pm] +91 82185 65001: लात मारी, कॉलर पकड़कर दिया धक्का और दी गालियां. लखनऊ में पुलिसकर्मी के साथ सरेराह मारपीट- VIDEO उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें खाकी का जरा भी डर नहीं है. लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक पुलिसकर्मी के साथ कुछ दबंग बदसलूकी कर रहे हैं.यहां तक की दबंग पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौच भी कर रहे हैं.
ये वायरल वीडियो लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के चारबाग इलाके का बताया जा रहा है, जहां राजाजीपुरम स्टैंड पर दबंग ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की. वीडियो में एक युवक पुलिसकर्मी को लात मारता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही कुछ और युवक पुलिस को इधर-उधर खींच रहे हैं. काली टी-शर्ट में नजर आ रहे युवक ने जाते हुए पुलिसकर्मी को पहले पीछे से लात मारी और उसके बाद मारने के लिए पुलिसकर्मी के पीछे भी भागा.
दंबक युवक की पहचान की जा रही
जब दबंग युवक पुलिसकर्मी को मारने के लिए उनके पीछे गया. तभी आसपास के लोगों ने उसे रोक लिया. युवक की टी-शर्ट पर फिजिक्स वाल्लाह लिखा हुआ नजर आ रहा है. इसी के जरिए दंबक युवक की पहचान की जा रही है. इसके बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पीड़ित पुलिसकर्मी की भी तलाश की जा रही है. इस मामले को लेकर कैसरबाग के एसीपी रत्नेश ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जिस पर एक्शन लिया जा रहा है.
क्यों की गई पुलिसकर्मी के साथ मारपीट?
पुलिसकर्मी के साथ जिस वक्त बदसलूकी की गई. इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया और कार्रवाई की गई. अब दंबक युवक और पुलिसकर्म की तलाश की जा रही है. हालांकि पुलिसकर्मी के साथ ये बदसलूकी क्यों की गई और ये मामला क्या है. ये जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
[02/02, 5:30 pm] +91 82185 65001: तीन दोस्तों ने की छात्र की हत्या, पेट्रोल डालकर जलाया शव… गर्लफ्रेंड से दोस्ती के शक में मार दिया माजरा रोड नई बस्ती निवासी कक्षा 11 के छात्र कमल (16) की उसके तीन दोस्तों ने हत्या कर पेट्रोल डालकर शव जला दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की निशानदेही पर गंदेवड़ा संगम के पास से अधजला शव बरामद किया।तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
सुरेंद्र रोहिला का पुत्र कमल 30 जनवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने दोस्त के यहां जन्मदिन की पार्टी में जाने के लिए घर से साइकिल पर निकला था। उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को तलाश करने पर उसकी साइकिल मुंडेट कलां गांव के पास मिली। पिता ने आदर्श मंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि छात्र कमल के दोस्त मोहल्ले निवासी हर्ष और गांव मुंडेट कलां निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया गया जबकि उनके तीसरे साथी तुषार निवासी दयानंद नगर को तलाश किया जा रहा है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मंजीत को शक था कि उसकी प्रेमिका की कमल से दोस्ती हो गई है। इसी रंजिश में कमल से मारपीट की गई और सिर दीवार में लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को बाइक पर गंदेवड़ा संगम के पास ले गए। वहां पहचान मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। छात्र का मोबाइल फोन भी घटनास्थल के निकट से बरामद हुआ है। पहले भी उनके बीच मारपीट हुई थी।
[02/02, 5:32 pm] +91 94566 47591: *प्रयागराज*
*महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते कई पीपा पुलों को फिर से बंद कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।*
पीपा पुलों के बंद होने की वजह से श्रद्धालुओं को करीब 5 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। लंबे रास्तों पर पैदल चलने के कारण लोग थकान और असुविधा महसूस कर रहे हैं।
प्रशासन का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा कारणों से कुछ पीपा पुल अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं। हालांकि, श्रद्धालु इस फैसले से परेशान हैं और वैकल्पिक व्यवस्थाओं की मांग कर रहे हैं।
[02/02, 5:32 pm] +91 91981 25273: ब्रेकिंग
अयोध्या।
दलित युवती की हत्या का मामला, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, परिवार को दी संतावना, कहा त्वरित न्याय दिलाने के लिए परिवार को दिया है आश्वासन, जिस तरह से परिवार से समझा है घटनाक्रम, बच्ची के साथ हुई है हैवानियत, प्रयास रहेगा बच्ची को जल्द से जल्द मिले न्याय, पुलिस प्रशासन परिवार की मदद कर रही है, जांच चल रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी, परिवार को न्याय दिलाने के लिए राज्य महिला आयोग परिवार के साथ।

More Stories
नई दिल्ली21मार्च26* विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG गैस सिलेंडरों के दामों में तेजी से इजाफा होगा-राहुल गाँधी
कौशाम्बी 21 मार्च 26*सीएम.युवा के लाभार्थियों को डिप्टी सीएम ने ट्रैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट किया प्रदान*
कौशाम्बी 21 मार्च 26*ब्लॉक प्रमुख ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र आवास की चाबी किया प्रदान*