कौशाम्बी 3अक्टूबर 2026*तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार*
*लेखपाल संघ ने किया चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान*
*कौशाम्बी*। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने वेतन विसंगति, स्थानांतरण,पदोन्नति सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।संघ के कार्यक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू हुआ 8 अक्टूबर से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा और 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।इसी क्रम में आज 3 अक्टूबर को सिराथू तहसील के लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार किया अपनी मांगों को लेकर लेखपालों मे जमकर नारे लगाए हैं।इस दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष साधना सिंह,मंत्री शिव शंकर पाल पूर्व अध्यक्ष सुनील द्विवेदी के नेतृत्व में लेखपाल रोहित अग्रहरि,सुल्तान, कमल सिंह,अर्पण श्रीवास्तव, अनुराधा वर्मा, नेहा जैन सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शासन स्तर पर लंबे समय से मांगें लंबित हैं,लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके चलते उन्हेंआंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

More Stories
उन्नाव 22 नवंबर 26*श्रीमद्भागवत कथा 13 दिसंबर से, तैयारियों पर हुई चर्चा-सनातन परिवार सत्संग सेवा ट्रस्ट जनपद शाखा की हुई बैठक
कौशाम्बी 22 नवंबर 26*सपा कार्यालय में नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि और वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा*
कौशाम्बी 22 नवंबर 26*नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत आयोजित की गई ब्लैक आउट मॉकड्रिल*