डेहरी रोहतास11अप्रैल24*अकीदत के साथ अदा की गई ईद उल-फितर- की नमाज:
रोहतास से मो0 इमरान अंसारी की रिपोर्ट यूपीआजतक
डेहरी रोहतास से
अकीदत के साथ अदा की गई ईद उल-फितर- की नमाज:
देश में अमन-चैन की मांगी दुआ गले मिलकर एक दूसरे को दी मुबारकबाद!
ईदगाह मस्जिद में शांतिपूर्ण तरीके वह अदब और ऐहतराम के साथ लोगों ने ईद की नमाज अदा की
जिला प्रशासन की ओर से शहर के हर मस्जिद पर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की कड़ी इंतजाम किए गए थे वहीं ईदगाह मस्जिद के पास, S i रंजन कुमार अपने सिपाहियों के साथ लोगों की सुरक्षा में मौजूद रहे वहीं लोगों ने जिला प्रशासन के इस इंतजाम के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिए और मौजूद पुलिसकर्मी को लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी
वहीं ईदगाह मस्जिद में एक,6 साल के छोटे बच्चे जिसका नाम रौशन अली है उस ने बताया कि ईद बहुत बड़ी खुशियों का त्यौहार है ईद पर पहले हम नमाज अदा करते हैं और फिर हम लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद देते हैं फिर घर जाकर सेवई खाते है और लोगों को भी हम सेवई खिलाते हैं

More Stories
नोयडा 8 अप्रैल 24*वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत का हरित उत्थान ईरान – इजराईल -अमेरिका तनाव और भारत ने ऊर्जा के क्षेत्र में आत्म निर्भरता की नई इबारत*
लखनऊ 8 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर 8 अप्रैल 26**गैस संकट ने बदली रसोई की तस्वीर: भागलपुर में फिर लौटा चूल्हा और कोयले का दौर।*