झांसी,मऊरानीपुर2मई 2024*ग्राम कदौरा में धारदार हथियार से चचेरे भाई ने चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट।
देर रात्रि में बाइकों में से चोरी से प्रेटोल निकालने के आरोप से खुन्नस खाये चचेरे भाई के द्वारा चचेरे भाई की धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर विच्छेदन के लिए मऊरानीपुर भेजा। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरी पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम कदौरा में बुधवार, गुरुवार की मध्यरात्रि में जयप्रकाश रैकवार घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। उसी समय उसके चचेरे भाई कृष्णा ने दीवार फांदकर उसके आंगन में आकर धारदार हथियार से बार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी परिजनों को उस समय हुई जब रात्रि सवा बजे मृतक के भतीजे आंशू पुत्र हरगोविंद छत से नीचे उतरकर आया तो उसे जयप्रकाश को लहू लुहान अवस्था में मिला जिससे उसने मामले की जानकारी अन्य परिजनों को दी। मृतक की मां ने यूपी डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या हो जाने के मामले की सूचना मऊरानीपुर कोतवाली तथा संबंधित देवरी पुलिस चौकी को दी। जिससे गुरुवार की रात्रि करीब ढेड़ बजे कोतवाली प्रभारी अखिलेश द्विवेदी तथा देवरी पुलिस चौकी प्रभारी राहुल सिंह, उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह, हमराही विकास सिंह आदि दल बल के साथ मौके पर पहुंचे गये। जहां पर जयप्रकाश उर्फ भजु पुत्र प्रागीलाल रैकवार उम्र 35 वर्ष के शव को कब्जे में लिया। घटना को लेकर मृतक की चाची रामकली पत्नी बालमुकुंद रैकवार ने बताया कि हत्या हो जाने की जानकारी उसे उस समय हुई जब छत पर सो रहे आशू को शौच लगी और वह छत से नीचे उतरने पर उसे आंगन में चारपाई पर लेटे चाचा जयप्रकाश ढींमर खून से लतपथ लहू लुहान अवस्था में पड़ा देखा। इसके साथ ही बताया कि उसके देवर के लड़के के यहां 24 अप्रैल को आये रिश्तेदारों की बाईकों में से जयप्रकाश ने हत्या आरोपी कृष्णा ढीमर को पेट्रोल चोरी से निकालते हुए देख लेने को लेकर गत बुधवार की शाम को पहले बहस हो गई और आरोपीयों से झगड़ा हुआ। लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों ने लड़ाई झगड़ा को शांत करा दिया और सभी लोग अपने अपने घरों में जाकर सो गए लेकिन प्रेटोल चोरी के आरोप से खुन्नस खाये आरोपी ने रात्रि में यह खौफनाक कदम उठाया। तो वही मृतक के भतीजे आंशू ने बताया कि जब वह शौच के लिए छत से उतर कर आया तो उसके चाचा लहू लुहान अवस्था में चारपाई पर पड़े हुए थे जिसकी जानकारी उसने परिजनों को दी। तो वही अन्य परिजन परशुराम रैकवार ने बताया कि मृतक जयप्रकाश के दो बच्चे है जिसमें 15 साल की बेटी और 10 वर्ष का लड़का है। मामले को लेकर मृतक की मां ने आरोपी भतीजे के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। जिससे पुलिस ने आरोपी कृष्णा ढीमर के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया। लेकिन गुरुवार देर शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई थी। वही मुहल्लेवासियों ने बताया कि मृतक जयप्रकाश रैकवार तीन दिन पूर्व ही अपनी पत्नी, लड़की तथा बेटे को दिल्ली मेहनत मजदूरी के लिए लेकर गया था। लेकिन उसे वहां पर एक गाय ने सींग मारकर घायल कर दिया था जिससे वह पत्नी व बच्चों को दिल्ली में छोड़कर अकेला कदौरा गांव घर लौटकर वापस आ गया था तो यह घटना हो गई।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी खिलारा यूपी आजतक झांसी।

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*