झांसी12नवम्बत*ग्राम परसुवा में चल रही संगीत मय श्रीमद्भागवत पुराण कथा।
झांसी 12 नवंबर। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की धुन से ग्राम में भक्तिमय वातावरण बन गया। कथा व्यास पीयूष मनु महाराज ने भगवान के अवतारों की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि पृथ्वी पर जब-जब धर्म का ह्रास होने लगता तथा अधर्मी लोग सज्जनों को कष्ट पहुंचाने लगते है। तो भगवान धर्म की स्थापना के लिए अधर्यों का समग्र नाश करने के लिए पृथ्वी पर अवतार लेते है। इसके अलावा अपने भक्तों की भक्ति से अभिभूत होकर उनको दर्शन देने एवं कल्याण के करने के लिए भी भगवान अवतार लेते है । नरसिंह अवतार का वर्णन करते हुए बताया कि भक्त प्रह्लाद ने भगवान की भक्ति करके परम पद को प्राप्त किया एवं भगवान ने नरसिंह अवतार लेकर दुष्ट प्रवृत्ति के हिरण्यकश्यप का वध किया। उन्होंने ध्रुव जी की कथा का रोचक ढंग से वर्णन करते हुए कहा कि ध्रुव ने अपने पिता के द्वारा सौतेली मां सुरुचि के कहने से ध्रुव को गोद से नीचे उतार दिया। ध्रुव ने भगवान की भक्ति के द्वारा परम पद की प्राप्ति की।कथा व्यास राम जन्म की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि मनु शतरूपा ने भगवान की भक्ति के द्वारा ही राम जी को अपने अंश सहित पुत्र के रूप में प्राप्त किया तथा विभिन्न लीलाओं को करते हुए भगवान राम ने रावण एवं अनेक राक्षसों का वध करके पृथ्वी पर राम राज्य की स्थापना की। राम राज्य में दैहिक दैविक एवं भौतिक ताप से कोई भी व्यक्ति व्यथित नहीं रहता था, सब लोग अपने धर्म एवं कर्म मैं लीन रहते थे। द्वापर में भगवान ने कृष्ण के रूप में 16 कलाओं से अवतार लेकर वालों वालों गोपियों तथा समस्त जनमानस तो को सुख समृद्धि प्रदान करते हुए कंस जैसे दुष्ट का संघार करके धर्म की स्थापना की। मानव को भगवान से जुड़े रहना चाहिए। भगवान का भजन और उनकी भक्ति से मनुष्य अपना कल्याण कर सकता है। ओरछा धाम से पधारे आचार्य रामकृष्ण मिश्रा ने वैदिक विधि विधान से श्रीमद्भागवत पुराण का पूजन अर्चन किया। कथा की आरती परीक्षत श्रद्धा अर्पित द्विवेदी, निशा सत्यप्रकाश द्विवेदी एवं आत्माराम द्विवेदी ने संयुक्त रूप से उतारी l
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*