झांसी 29 नवंबर । राजा राममोहन राय की 250 वी जयंती पर महिला सशक्तिकरण हेतु स्कूली छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
जिसमें सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झांसी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सदर बाजार, नेशनल हाफिज सिद्दीकी, कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज गुरसराय एवं लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज झांसी की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली का प्रारंभ जिलाधिकारी कार्यालय झांसी से हुआ जिसमें सर्वप्रथम सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झांसी की एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी महोदय ने स्वर्गीय राजा राममोहन राय के चित्र का अनावरण करके दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया। उक्त कार्यक्रम में अपर नगर मजिस्ट्रेट ,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट, को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली जिलाधिकारी कार्यालय से जेल चौराहा कचहरी चौराहा होते हुए राजकीय पुस्तकालय पहुंची। पुस्तकालय से रैली सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झांसी में समाप्त हुई। रैली के समापन पर सदर विधायक रवि शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं राजा राममोहन राय के सामाजिक कार्यों पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। विभिन्न वक्ताओं द्वारा राजा राममोहन राय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया ।कार्यक्रम का संचालन असमा खान ने किया। अंत मे प्रधानाचार्या कीर्ति शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, राजकीय पुस्तकालय की प्रभारी आदि उपस्थित रहीं।
More Stories
मुजफ्फरनगर 19 अक्टूबर 2026 कराटे किंग्स का जुजुत्सु में जलवा, अनुज, अयान और आसिम ने जीते तीन स्वर्ण पदक
सहारनपुर 19 अक्टूबर 26 अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने धर्मवीर सिंह गुर्जर को बनाया सहारनपुर जिला अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर,,,,
मुजफ्फरनगर20अक्टूबर26* मेडिकल कॉलेज में MBBS की चतुर्थ वर्ष की छात्रा की मौत से सनसनी,