झांसी 2 अक्टूबर 2024*40 वर्षीय गांव के ही एक व्यक्ति को फांसी के फंदे पर पेड़ से लटका।
जिले के अंतर्गत आने वाले मऊरानीपुर कोतवाली के गांव भदरवारा में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक नाले में 40 वर्षीय गांव के ही एक व्यक्ति को फांसी के फंदे पर पेड़ से लटकता हुआ देखा। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस एवं परिजनों को दी गई, तो वही मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मऊरानीपुर। ग्राम भदरवारा निवासी गजानंद पुत्र राम प्रसाद जो कि गांव के पास से निकले हुए नाले में एक पेड़ से लटकता हुआ मिला घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं परिजनों का रो रो का बुरा हाल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया साथ ही विधिक कार्यवाही शुरू कर दी साथ ही पुलिस इस घटना के संबंध में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है तो वही मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा जानकारी दी गई सुनिए क्या कहना है पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण झांसी का।
जिला संवाददाता सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी खिलारा।

More Stories
अयोध्या22जून26*भेलसर–सुजागंज मोड़ पर खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में रोष
मथुरा 22 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयाश के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
बांदा 22 जून 26* आयुक्त सभागार, बांदा में मंडलीय विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।*