झांसी 04 दिसंबर। एसएसपी ने किया थाने का निरीक्षण।
एसएसपी झाँसी राजेश एस ने टहरौली थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी उन्होंने शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों के रखरखाव को देखा इसके बाद महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर महिला सिपाहियों को थाने में आने बाली महिला फरियादियों के विषय में आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने महिला सिपाहियों के शस्त्र संचालन को भी देखा उन्होंने थाना प्रभारी अरविन्द्र कुमार को क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही कच्ची शराब पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त निरीक्षक एमपी सिंह, एसआई सुभाषचंद्र, विवेक तोमर, आशीषकुमार, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।
अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें