झांसी 02 नवंबर। बकरियां चोरी की जानकारी देता पशुपालक।
सोमवार, मंगलवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर में कैद बकरी के चार बच्चों को धारदार हथियार से गला रेत कर मार डाला वही बकरी चोर बकरियां चोरी करने में असफल रहे। बकरी पालक ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पठरिया खिरक निवासी बकरी पशुपालक असगर अली पुत्र शेर खां ने बताया कि सोमवार, मंगलवार की दरमियानी रात्रि दो बजे के लगभग दूसरे मकान में अज्ञात चोरों के द्वारा बकरियों को चोरी करने का प्रयास किया गया। साथ ही बकरी के बच्चों द्वारा शोरगुल करने से चार छोटे छोटे बकरियों के बच्चों को धारदार हथियार से गला रेत कर मार डाला। जिससे बकरियों के चिल्लाने पर नींद खुली तो बकरी चोर मौके से चकमा देकर भाग निकले। जिससे बकरी पालक ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*