झांसी 01 दिसंबर*पीसीएफ केंद्र पर लगातार 19 वें दिन भी डीएपी खाद एवं यूरिया खाद को लेकर मारामारी जारी रही।
जनपद झांसी के मऊरानीपुर नवीन गल्ला मंडी स्थित पीसीएफ केंद्र पर लगातार 19 वें दिन भी डीएपी खाद एवं यूरिया खाद को लेकर मारामारी जारी रही।
गुरुवार को खाद लेने के लिए हजारों किसानों की भीड़ केंद्र पर उमड़ी है जहां पर सभी किसानों को खाद मिल पाना संभव नहीं है कल भी पीसीएफ केंद्र में हजारों किसान पहुंचे थे जहां देर शाम तक खाद आने की वजह से कल यूरिया खाद का वितरण नहीं हुआ कल सैकड़ों किसानों ने पीसीएफ केंद्र व आस-पास ही रुक कर रात गुजारी है एक-एक बोरी डीएपी खाद यूरिया खाद के लिए किसान पीसीएफ़ केंद्रों सोसायटीओं में डेरा जमाए हुए हैं किसानों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है कहीं खेत सूख रहे हैं तो खेतों की नमी सूख रही है कहीं खेतों में पानी लग गया है यूरिया का छिड़काव होना है और एक बोरी का इंतजाम करना किसी जंग लड़ने से कम नहीं है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
डेहरी रोहतास27मई26* वार्ड 23 में आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम बच्चे शिकार
पूर्णिया बिहार 27 मई 26 *कसबा कलानंद स्कूल मैदान के पास हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार*
बांदा27 मई 26*तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक टक्कर मारकर भागने के प्रयास में ई रिक्शा के ऊपर पलटा**