झाँसी13अक्टूबर*मनरेगा मजदूरों ने अपने मतलब केवल माय जॉब कार्ड।
झांसी 13 अक्टूबर 2022 । ग्राम पंचायत नयागांव, बरुआमाफ में 402 मजदूरों के जॉब कार्ड बने हुए है। जिनमें से कुछ लोगों ने सिर्फ सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के मतलब से जॉब कार्ड बनवा लिए है और मजदूरी मांगने के लिए एक भी बार आवेदन नही कर रहे है। मऊरानीपुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नयागांव, बरुआमाफ के रोजगार सेवक अमरचंद कुशवाहा ने बताया कि दोनों ग्रामों में 402 लोगों के मजदूर जॉब कार्ड बने हुए है। जिसमें से 285 जॉब कार्ड धारकों ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्य किया है। और 72 कार्ड धारक गांव से बाहर शहरों में चले गए है तथा 45 जॉब कार्ड धारकों ने अभी तक एक ही बार मनरेगा योजना अंतर्गत काम करने के लिए आवेदन तक नही किया है। सिर्फ अपने मतलब से सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए जॉब कार्ड बनवा लिए है। वही रोजगार सेवक का कहना है की काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी का भुगतान किया जा चुका है। और आगे कार्य कराने के लिए डिमांड भेजी जा रही है। वही संबंधित ग्राम पंचायत के आधीन बरुआमाफ निवासी दयाराम का कहना है कि मेरे नाम से जॉब कार्ड पूर्व से बना चला आ रहा है। लेकिन अभी तक मनरेगा में कोई भी काम नही मिला है। पांच वर्ष पूर्व वन विभाग द्वारा नयागांव के जंगल में पौधारोपण के लिए काम दिया गया था इसके बाद नही मिला है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*