झाँसी13अक्टूबर*देवरी पुलिस चौकी का उच्चरण कराए जाने की मांग।
झांसी 13 अक्टूबर । झांसी जिले के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाली देवरी पुलिस चौकी सुदूरवर्ती ग्रामों से लगे मध्यप्रदेश की सीमा तक फैला हुआ है। वही ग्राम पंचायत खिलारा के ग्रामीणों का कहना है कि जब से झांसी खजुराहो फोरलाइन चालू हो गई है। तभी से ग्राम पंचायत खिलारा एकांत में हो गया है। और इस समय हल्का नंबर एक भदरवारा बीट के आधीन मऊरानीपुर थाने में लगता है। जबकि देवरी पुलिस चौकी गांव से मात्र 5 किलोमीटर दूरी पर है। जिससे ग्रामीणों ने खिलारा गांव को देवरी पुलिस चौकी में जोड़ें जाने की मांग रामकुमार मिश्रा, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, संदीप मिश्रा, परमानंद विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, कामता राय, रामनारायण मिश्रा, संजीव दुबे, दीनदयाल विश्वकर्मा, भागवत, अनिल, जितेंद्र, पुष्पेन्द्र आदि के साथ क्षेत्रवासियों ने देवरी पुलिस चौकी का सीमा विस्तार करते हुए थाना या रिपोर्टिंग चौकी बनवाए जाने की मांग डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी से की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*