झाँसी13अक्टूबर*आधा दर्जन आकाशीय बिजली गिरने से मृतक हुए किसानों के घर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष।
झांसी 13 अक्टूबर 2022।मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में पिछले दिनों आकाशीय बिजली गिरने से 6 किसानों की मौत हो गई थी। तो वहीं मृतक किसानों के परिजनों से नेताओं के मिलने का सिलसिला जारी बना हुआ है। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत इटायल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खावरी आज इलायल निवासी महेश आर्य संतोष आर्य शिवचरण बाल्मीकि के मृतक हुए किसान परिवार के लोगों से मिले। साथ ही उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार हरिश चंद्र मिश्रा जिला अध्यक्ष भगवानदास कोरी राहुल रिछारिया चंद प्रकाश चौरसिया मनोज गुप्ता सोनल पटेल संजीव निरंजन मोहम्मद फैजान जनरल सेक्रेटरी झांसी व अन्य कार्यकर्ता परिजनों से मिले। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण एवं ग्राम प्रधान संजय सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
लखनऊ 24जनवरी26*5 बार से ज्यादा चालान? लखनऊ में 10,050 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, अगला कदम और सख्त!
नई दिल्ली 24 जनवरी 26 *बड़ा फैसला, अब कैंपस में आत्महत्या पर निदेशक-HOD पर गिरेगी गाज…
अयोध्या २४ जनवरी 26 *ऑल यूपी में सर्वाधिक हड्डी ऑपरेशन करने पर डॉ. आरके राय सम्मानित