झाँसी12नवम्बर*बड्स एन ब्लूम्स मैं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई संपन्न।
झांसी 12 नवंबर। गुरसराय नगर के रेंज चौराहा स्थित बड्स एन ब्लूम्स स्कूल में दिनांक 12 नवंबर को कक्षा प्ले ग्रुप से यूकेजी तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व एसडीएम श्रवण सिंह सेंगर एवं सरोज सेंगर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात दीप प्रज्वलन से किया। प्रतियोगिता में 96 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चे राम, कृष्ण, हनुमान, काली माता, बाबासाहेब आंबेडकर, ब्लड बैंक, पेड़, कोरोना वायरस, सेब, शेर, परी जैसे विभिन्न किरदारों में आकर तथा मुखर होकर बच्चों ने अपने किरदार के अनुसार डायलॉग बोले। प्रधानाचार्या अमिता पटेल ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए अति आवश्यक है बच्चों में स्टेज फीयर को दूर करने के लिए और उनमें आत्मविश्वास भरने के लिए इस तरह के आयोजन होने चाहिए।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें