झाँसी09अप्रैल24*विद्युत चिंगारी एक बार फिर किसानों पर कहर बनकर टूटी है,
झाँसी की मोठ तहसील क्षेत्र में विद्युत चिंगारी से करीब 100 बीघा की गेहूँ की पकी फसल जलकर खाक हो गई, आग लगने की सूचना पर सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी, और ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, इसके बाद किसानों का रो-रो कर बुरा हाल है।
वीओ – मोठ तहसील क्षेत्र के ग्राम तालौड़ मौजे में तकरीबन आधा दर्जन गांवों के किसानों के खेतो में गेहू की खड़ी फसल में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से भीषण आग लग गई, किसान कुछ समझ पाए कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक खेतों में आग लगती चली गई, जिससे तकरीबन 100 बीघे की फसल जलकर खाक हो गई, मौके पर पहुंचे सैकड़ो ग्रामीणों ने फसल में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि, आग पर काबू पाना मुश्किल था, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, प्रत्यक्षदर्शी रंजीत पटैरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि खेतों के बगल से निकली हाई टेंशन लाइन में अचानक फाल्ट हुआ और उसकी चिंगारी से पेड़ में आग लग गई, धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गेहूं की खड़ी फसल आग की चपेट में आ गई, जिससे तकरीबन 100 बीघा की फसल जलकर खाक हो गई, हम लोगों ने काफी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके, इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, रंजीत का आरोप है कि यह हाई टेंशन लाइन प्राइवेट तौर पर निकाली गई है, जो की एक निजी क्रेशर के लिए जाती है, जब यह हाई टेंशन लाइन निकाली जा रही थी तो किसानों ने इसका विरोध किया था, लेकिन बावजूद इसके निजी संस्थान मालिकों की मनमानी के आगे किसानों की एक नहीं चली और उनकी कई महीनों की मेहनत विद्युत चिंगारी की आग से स्वाहा हो गई, पीड़ित किसान अधिकारियों से मुआवजा कि मांग कर रहे हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 20 अप्रैल 26 *मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मौलाना गुलाम रसूल बलियावी की शिष्टाचार मुलाकात,
पूर्णिया बिहार 20 अप्रैल26 *संगठन में नई ऊर्जा का संचार: कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल राम का भव्य अभिनंदन*
लखनऊ 20 अप्रैल 26*स्मार्ट मीटर कंपनियों के भुगतान पर तत्काल रोक*