झाँसी01अक्टूबर*भाजपा युवा मोर्चा द्वारा किया गया पौधारोपण।
झांसी 01 अक्टूबर 2022। सत्रह सितंबर से दो अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गांव-गांव में जन सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके चलते शनिवार को ग्राम पंचायत हरपुरा के सरकारी विद्यालय तथा ग्राम चुरारा के सावजनिक गौ चर की भूमि पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पटेल, महामंत्री चंचल सिंह सेंगर, मोहित राजपूत,भारत सिंह, सौरभ तिवारी,अभय सिंह, सुनील श्रीवास, मोहित पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी क्रम में ग्राम कदौरा निवासी प्रमोद बरार एवं सितौरा निवासी ऊदल अहिरवार ने बताया कि ग्राम कदौरा के प्राचीन हनुमनलाल मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दो अक्टूबर को पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*