जौनपुर27फरवरी*पत्रकार को गोली मारने में जौनपुर के BJP जिलाध्यक्ष के भाई पर केस, खबर चलने से थे नाराज*
जौनपुर में एक न्यूज चैनल के पत्रकार देवेंद्र खरे को रविवार की रात गोली मार दी गई। पत्रकार की तहरीर पर पुलिस जौनपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के छोटे भाई ऋतुराज सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पत्रकार का आरोप है कि ऋतुराज उनके चैनल पर एक खबर को रुकवाना चाहते थे। जब उनके दबाव के बाद भी खबर नहीं रुकी तो नाराज थे। बताया जाता है कि किशुनपुर लाइन बाजार निवाली पत्रकार देवेन्द्र खरे अपने दफ्तर में चार अन्य पत्रकार साथियों के साथ रविवार की शाम बैठे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश आए और देवेन्द्र को लक्ष्य कर गोली मार दी। देवेंद्र ने बचने की कोशिश की। इसके बाद भी गोली उनके हाथ को छिलते हुए निकल गई। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। दशहत के कारण अन्य पत्रकार भी कुछ नहीं कर सके और हमलावर भाग निकले। पत्रकार देवेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के बाद पत्रकार ने पुलिस को तहरीर दी।
पत्रकार ने आरोप लगाया कि खबर रोकने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के छोटे भाई ऋतुराज सिंह की ओर से दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन मैं उनके दबाव में नहीं आया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी गयी थी। कहा कि इन्ही लोगों ने मेरे उपर प्राणघातक हमला किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ऋतुराज सिंह और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
शामली5अगस्त26*शामली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*