जोधपुर30जुलाई*जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता ने किसानों से की अपील*
*अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की सूचना जल्द से जल्द प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दर्ज कराएं*
जोधपुर, 30 जुलाई/जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता ने जोधपुर जिले में अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की सूचना तत्काल दर्ज कराने की अपील की हैं और कहा है इसके लिए टोल फ्री नम्बर 1800 266 4141, एप अथवा पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।
उन्होंने कहा है कि फसलों को हुए नुकसान की सूचना किसानों को व्यक्तिगत रूप से दर्ज करानी होगी तभी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
*72 घण्टे के भीतर दर्ज करानी होगी सूचना*
उन्होंने स्पष्ट किया है कि हर हाल में यह सूचना 72 घण्टे की अवधि में दर्ज करानी जरूरी है। 72 घण्टे की अवधि के उपरान्त दर्ज कराई जाने वाली सूचनाओं पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों से कहा कि अपने खेत में हुए नुकसान की सूचना दर्ज कराने में 72 घण्टे की प्रतीक्षा न करें बल्कि जैसे ही फसल को नुकसान की सूचना प्राप्त हो, तत्काल दर्ज कराएं। यह सूचना ग्रामवार न होकर प्रति काश्तकारवार दर्ज होगी, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए।
*जनप्रतिनिधियों से की सहयोग की अपील*
जिला कलक्टर ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के जन प्रतिनिधियों से अपील की है कि इस बारे में अपने क्षेत्र के किसानों को प्रेरित एवं जागरुक करें कि समय रहते अपनी फसलों को हुए खराबे की सूचना तुरन्त दर्ज करा कराएं। तभी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों में उनकी फसलों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई का देय लाभ प्राप्त हो सकेगा।
More Stories
मुजफ्फरनगर 19 अक्टूबर 2026 कराटे किंग्स का जुजुत्सु में जलवा, अनुज, अयान और आसिम ने जीते तीन स्वर्ण पदक
सहारनपुर 19 अक्टूबर 26 अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने धर्मवीर सिंह गुर्जर को बनाया सहारनपुर जिला अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर,,,,
मुजफ्फरनगर20अक्टूबर26* मेडिकल कॉलेज में MBBS की चतुर्थ वर्ष की छात्रा की मौत से सनसनी,