जोधपुर24मई*सहयोग राशि से निर्मित कराया गया एक गरीब का आशियाना
जोधपुर के धनारी कला गांव में गत दिनों एक गरीब परिवार का अचानक आग लगने से घर जल गया था उसी परिवार को एक नया छोटा घर बना कर देने के लिए आर्थिक सहायता हेतु सोहन धनारी ने सोशल मूवमेंट चलाया था
जिसके चलते लगभग 55 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ जिससे उनका 10 X 20 फिट का ईंटों से बना हॉल तैयार हो गया तथा उसका दरवाजा एवं सीमेंट का प्लास्टर करके पूर्ण रूप से कंप्लीट किया गया
सोशल मूवमेंट का नेतृत्व करने वाले सोहन धनारी ने बताया कि 5 अप्रैल 2022 को धनारी कला के भोमाराम भील का कच्चा घर अपने आप आग से जल गया | तथा घर के साथ घर का सब कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया | इस देने घड़ी में सोशल मूवमेंट के माध्यम से नया घर बनाने का वादा किया और अपने मित्रों एवं परिचितों से आर्थिक सहयोग मांग कर नया घर बना कर देने का सपना साकार किया | इस सोशल मूवमेंट पूरे होने को लेकर चारों तरफ से सोहन धनारी की खूब सराहना हो रही है

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*