जोधपुर21मई*पत्रकारों सुरक्षा मांग को लेकर सैकड़ों पत्रकार हुए एकजुट*
आईएफडब्ल्यूजे का संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मेलन जोधपुर में हुआ आयोजित
प्रेस भवन की भी मांग उठी
जोधपुर
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) के तत्वावधान में शनिवार को रेजिडेंसी रोड स्थित होटल रेडिसन में संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक आलोक त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे वहीं आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती परिहार, समाजसेवी राघवेंद्र मिर्धा व राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के नाथू सिंह राठौड़ विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश जोशी, असम के मुख्यमंत्री की मीडिया सलाहकार व वरिष्ठ पत्रकार नमिता बोड़ा मुख्य वक्ता थी। उन्होंने पत्रकारों सुरक्षा कानून बनाने के मुद्दे पर चर्चा की। सम्मेलन में जोधपुर के साथ ही जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही व पाली , फलौदी, नागौर चुरू सहित कई पत्रकार शामिल हुए। प्रारंभ में फेडरेशन की प्रदेश सचिव एवं जोधपुर संभाग प्रभारी संगीता शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. मोइनु उल हक, जिलाध्यक्ष केआर गोदारा, महासचिव सुभाष सिंह चौहान, सुमन विश्वास, सुनील टावरी जमील अंसारी, प्रकाश पंचारिया, हरी पूनियां, मानवेन्द्र सिंह, आर एस थापा, केडी इसरानी, चंद्रमोहन कल्ला सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। कार्यकारिणी व पदाधिकारियोंं ने अतिथियों का माला, शॉल व फूल मालाओं पहनाकर स्वागत किया। पत्रकार व राजस्थान हाईकोर्ट के एडवोकेट रज्जाक के हैदर ने कहा वह पत्रकारिता से जुड़े रहें हैं। ऐसे में वह पीड़ित सभी पत्रकारों के लिए निःशुल्क कानूनी सेवाएं देने को सदैव तैयार हैं। वरिष्ठ पत्रकार मोइनुल हक ने साथी पत्रकारों को कहा कि साथी पत्रकार यदि संकट में है। तो उसकी मीडिया ट्रायल न करें। वहीं पत्रकार राजीव गौड़ ने मंच का संचालन किया।

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।