March 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर06नवम्बर*द शांति निकेतन स्कूल में हेलोवीन ग्रैंड पार्टी और नाईट स्टे का आयोजन किया गया।

जोधपुर06नवम्बर*द शांति निकेतन स्कूल में हेलोवीन ग्रैंड पार्टी और नाईट स्टे का आयोजन किया गया।

जोधपुर06नवम्बर*द शांति निकेतन स्कूल में हेलोवीन ग्रैंड पार्टी और नाईट स्टे का आयोजन किया गया।

बच्चों ने पार्टी में ज़ोम्बी डांस के साथ बहुत ही धमाल से शुरुवात की। बच्चों ने विभिन्न डांस प्रस्तुति के साथ रैंप वाक भी किया और डायलाग डिलीवरी की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही शिक्षिकाओं ने भी अपने बच्चों के लिए बहुत सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया व् उन्होंने एक छोटी सी नाटिका का भी मंचन किया। अपनी शिक्षिकाओं को इस तरह कार्यक्रम करते देख बच्चों की ख़ुशी व् ऊर्जा देखते ही बन रही थी।
हेलोवीन की पार्टी के बाद बच्चों के लिए स्कूल की तरफ से नाईट स्टे का भी आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने अपने स्कूल के सभी शिक्षिकाओं के साथ मिलकर बहुत सारे गेम्स को एन्जॉय किया जिसमे पासिंग द पास, बज्ज द बैलून, पिन थे पम्पकिन आदि साथ ही बच्चों ने अपने ग्रुप्स के साथ मिलकर डांस परफॉरमेंस दी और अपनी पसंद की रेफ्रेशमेंट्स और डिनर का लुफ्त उठाया। अब थी बार कहाँ सुनने की शिक्षिकाओं ने बच्चों को कहानी के माध्यम से बहुत ही अच्छी सीख दी। नाईट स्टे के बाद सुबह बच्चों को अग्रसेन पार्क ले जाया गया और वहां उन्होंने सभी शिक्षिकाओं के साथ मिलकर योगा किया। उसके बाद बच्चों को मॉर्निंग रिफ्रेशमेंट के साथ अपने अपने घर भेजा गया।
स्कूल के चेयरमैन मिस्टर कैलाशजी मोदी ने चीफ गेस्ट मेयर श्रीमती कुंती परिहार का स्वागत किया और कहा की उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अपना अमूलय समय निकाला और साथ ही स्कूल की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्रीमती कुंती परिहार ने स्कूल द्वारा की गयी ग्लोबल गतिविधियों से बच्चों में बेहतरीन यादें मिलती हैं और जिनसे बच्चे अपने स्कूल को हमेशा याद रखते हैं साथ ही वे अपने दृष्टिकोण को सामाजिक और व्यापक बनाते है।
स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती योगेश्वरी राठौड़ ने हेलोवीन पार्टी को सुन्योजित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी शिक्षिकों की प्रशंसा की और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने बच्चों को बहुत सुन्दर तरीके से त्यार किया और प्रस्तुति की। शाखा की सेण्टर हेड मिस नीलोफर ने सभी को धन्यवाद दिया।