जोधपुर 29दिसम्बर 25*ग्राम पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए नए मतदाताओं को नाम जुड़वाने का अंतिम मौका आज से ही अपने बीएलओ से संपर्क करें।
जोधपुर *ग्राम पंचायत चुनाव 2026 में वोट डालने के लिए नए मतदाता 15 जनवरी 2026 तक अपना नाम जुड़वा सकते हैं! 🗳️ इसके बाद नाम नहीं जुड़ेगा, इसलिए सभी नए मतदाता 15 जनवरी 2026 तक अपने बीएलओ से संपर्क करें और अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं। 🗓️ जिन नवीन मतदाताओं की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज़:
जन्म के लिए: जन्म प्रमाण पत्र/मार्कशीट/आधार कार्ड ( इनमें से कोई एक)
निवास के लिए: आधार कार्ड/राशन कार्ड/मूल निवास/बैंक पासबुक ( इनमें से कोई एक)
साथ ही, 2002 में दर्ज माता-पिता की जानकारी और भरा हुआ घोषणा पत्र जमा करवाएं।
विवाहित महिलाओं के लिए:
जन्म के लिए: जन्म प्रमाण/मार्कशीट/आधार कार्ड 👰( इनमें से कोई एक)
निवास के लिए: आधार कार्ड (पूरा पता अपडेटेड हो)/विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र ( इनमें से कोई एक)
विशेष दस्तावेज़: घोषणा पत्र और विवाहित बहू के वर्ष 2002 में दर्ज नाम की माता-पिता के भाग संख्या व क्रम संख्या की जानकारी
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….