जोधपुर 25 मार्च 26*प्राचीन धरोहर पुनरुद्धार के नाम पर तापी बावडी को उधेड़ दिया ज्ञापन शौप कर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ओंकार वर्मा जी के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर भीतरी शहर क्षेत्र में स्थित प्राचीन धरोहर तापी बावडी का वर्ष 2022 मे पुनरुद्धार कार्य करवाने के लिये निर्माण कार्य प्रारम्भ किया था लेकिन पिछले चार वर्षो से निर्माण कार्य बंद होने के कारण तापी बावडी को जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच गई है तथा यहां के क्षेत्रवासी भी परेशान हो रहे है।
जिला अध्यक्ष ओंकार वर्मा ने बताया कि लगभग 400 वर्ष पुरानी तापी बावडी के पुनरुद्धार का कार्य जो रोका गया है उसे तुरन्त प्रभाव से नियमित रुप से निर्माण कार्य करववाकर प्राचीन धरोहर को नष्ट होने से बचाया जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सक्षम अधिकारी को नियुक्त कर निर्माण कार्य क्यों बंद किया गया है उसकी मौका रिपोर्ट नोडल एजेन्सी से मंगवाकर आवश्यक कार्यवाही की जावे।
ब्रजेश पुरोहित अनिल जोशी सुनील बोहरा अब्दुल गनी फौजदार दीपक पंवार धर्मेन्द्र राठौड़ नटवर शर्मा मीठालाल परिहार चन्द्रशेखर पुरोहित श्रवण विश्नोई भवानी जयपाल कुलदीप मरवण ओमप्रकाश बिश्नोई लखाराम चौधरी शिवाजी मौजूद थे।

More Stories
लखनऊ/लंदन*10मई26*लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है
अयोध्या10मई26*फर्जीवाड़े की ‘लेडी मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार! जमीन हड़पने वाला बड़ा खेल बेनकाब 🚨
लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*