जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नरवाना-जींद से विजय की रिपोर्ट यूपीआजतक
नरवाना जींद *संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग आज चौधरी घासी राम नैन किसान रेस्ट हाउस,नरवाना में बलबीर सिंह,तेजेंद्र थिंद,मास्टर सतीश की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मीटिंग में सरकार से जल्द से जल्द सरसों की खरीद शुरू करने,फसल खराबे के लंबित बीमा क्लेम,और मुआवजे जारी करने की मांग की गई।
मोर्चा ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी आंदोलन की घोषणा की है जिसके तहत 9 मार्च को दिल्ली जंतर मंतर पर किसान मजदूर संसद में शामिल होने,10 मार्च को अमरीकी इजराइल तानाशाही के खिलाफ युद्ध विरोधी प्रदर्शन आयोजित करने,23 मार्च शहीदी दिवस पर गांव गांव कार्यक्रम करने और 31 मार्च को जींद में किसान ललकार रैली करने का निर्णय किया गया है ।
प्रेस बयान जारी करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से अमरीकी साम्राज्यवाद के आगे समर्पण करते हुए भारत के किसान और मजदूरों को बर्बाद करने की नीतियां बना रही है जिन भी कानूनों को बदला जा रहा है या नए कानून बनाए जा रहे है वो सब कॉरपोरेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाले है चाहे वो बीज बिल बिल हो,स्मार्ट मीटर योजना हो या अमेरिका और अन्य विकसित देशों के साथ किए रहे मुक्त व्यापार समझौते हो। ये सब भारत के किसानों को बर्बाद करने वाले है । केंद्र की मोदी सरकार एमएसपी की कानूनी गारंटी,किसान और मजदूरों की कर्जा मुक्ति ,आदि मुद्दों पर पहले ही देश के किसानों के साथ विश्वासघात कर चुकी है इसलिए आने वाले समय में प्रदेश में किसान आंदोलन को मजबूत किया जाएगा। और राष्ट्रीय आवाहन पर संसद सत्र के दौरान 9 मार्च को दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले किसान मजदूर संसद में प्रदेश भर से किसान शामिल होंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा 10 मार्च को पूरे भारत में विश्व शांति हेतु साम्राज्यवाद-विरोधी युद्ध दिवस मनाएगा और राष्ट्रपति ट्रम्प और इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के पुतले जलाए जाएंगे।
मोर्चा ने मांग की है कि अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर जारी युद्ध को तुरंत रोका जाए, विश्व के सभी देशों की संप्रभुता की रक्षा की जाए।
संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा ने पर्दे सरकार से जल्द से जल्द सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने,फसल खराबे जिसमें जलभराव और बारिश से बर्बाद फसलों के बकाया मुआवजे और बीमा क्लेम जारी करने की मांग की है
मोर्चा ने तय किया है कि प्रदेश भर में गांव गांव में भगत सिंह,सुखदेव, राजगुरू का शहीदी दिवस मनाया जाएगा भारत की कृषि के ऊपर किए जा रहे हमलों के खिलाफ जनमत तैयार किया जाएगा।
संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा ने तय किया है प्रदेश के किसानों के मुद्दों को लेकर ,मुक्त व्यापार समझौतों और केंद्र की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 31 मार्च को जींद में किसान ललकार रैली की जाएगी। जिसे देश भर के राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे ।
संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा ने पिछले लम्बे समय से आईएमटी रोजका मेव में धरने पर बैठे किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए धरने पर 26 मार्च को होने वाले पंचायत में शामिल होने का निर्णय किया है।
इस मौके पर बैठक में रतन मान, कंवरजीत चीका, चौ जोगेंद्र नैन,कुलदीप ढांडा, राजकुमार, डॉ सुखदेव जम्मू,सतीश आज़ाद,सुमित दलाल,महताब कादयान,जिया लाल,अजय कुमार,निर्भय , मनीराम,कुलदीप सिंह,रमेश कुमार, आदि शामिल रहे।
जारीकर्ता
संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा
8950130208

More Stories
लखनऊ23अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव