September 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 21 सितंबर 26 ब्रेकिंग: जिला जेल में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण,,,,

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

बंदियों से सीधे पूछा—कोई परेशानी तो नहीं?

*शातिर बंदियों पर रहेगी विशेष नजर, जेल में सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर सख्ती*

मुजफ्फरनगर जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जिला जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि शातिर एवं संवेदनशील बंदियों की गतिविधियों पर नियमानुसार कड़ी निगरानी रखी जाए। जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री पहुंचने से रोकने के लिए तलाशी और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कारागार परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर नियमित सफाई कराने के निर्देश दिय गए। जिलाधिकारी ने कहा कि बंदियों को शासन की मंशा के अनुरूप भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य सभी निर्धारित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Taza Khabar