लंका मीनार में धनुष यज्ञ लीला में उमड़े भक्त
जालौन29नवम्बर*पूर्व विधायक ने भगवान राम की आरती के साथ धनुष यज्ञ लीला का शुभारम्भ किया
–
✍️✍️कालपी(जालौन)
बीती रात
नगर के लंका मीनार के मैदान धनुष यज्ञ की लीला का शुभारंभ पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भगवान श्री राम भ्राता लक्ष्मण की आरती एवं रामायण का विधिवत पूजन तथा जयकारो के साथ शुभारम्भ किया।
बिदित हो कि लुढ़केश्वर बाल समाज और श्री गणेश जी महाराज समिति कालपी के तत्वावधान में मुहल्ला रावगंज स्थित लंका मीनार प्रांगण में हर साल रामलीला का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष लोकतंत्र सेनानी स्व•राम प्रकाश गुप्ता की पुण्य स्मृति में रामलीला का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष दीन बन्धु शुक्ला प्रबन्धक राम सुन्दर तिवारी ने अतिथियों पूर्व विधायक बिनोद चतुर्वेदी पं, राघव अग्निहोत्री, आदि का फूल मालाओं से स्वागत किया। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने हम लोगों को बुराईयों से दूर रहकर अच्छाईयां पर चलने की प्रेरणा दी है। तथा अधर्म के खिलाफ संघर्ष करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान राम के आदर्शों पर चलकर हम लोग अच्छाइयों की ओर अग्रसर हो। कार्यक्रम में राघव अग्निहोत्री तथा मनोज चतुर्वेदी ने भी विचार प्रकट किये। कार्यक्रम में
आर एन शुक्ला, सुधीर मिश्रा,मलखान सिंह यादव, मनोज पाण्डेय, दीपू तिवारी, राजनरयन शुक्ला, विश्वजीत गुप्ता , रवि तिवारी आदि ने भगवान के दरबार की झांकी की आरती उतार कर भगवान का बन्दन किया।
कार्यक्रम के आयोजक मंडल सदस्यों अनिल दीक्षित,सुनील गुप्ता सभासद,शालू श्रीवास्तव,राजा बाबू शुक्ला, सचिन दीक्षित, मोनू पोरवाल,दीपांशु गुप्ता,नवनीत चौधरी,आशीष गुप्ता, मोहित यादव,विक्की दीक्षित, नीरज मिश्रा,आशीष भदौरिया,दीपू द्विवेदी, मनोज पोरवाल आदि भक्तों की मौजूदगी रही।
✍️✍️यूपी आजतक से मोहित शर्मा की रिपोर्ट ????????????

More Stories
लखनऊ13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ13जून26*दिल्ली में खराब मौसम, 8 विमान लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट।