जालौन23जुलाई2023*प्रेमी युगल जोड़े ने थाने में लिए सात फेरे।
रिपोर्ट- देवेश कुमार स्वर्णकार न्यूज़ यूपीआजतक।
स्थान-जालौन
जालौन में पुलिस कस्टडी में प्रेमी युगल की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहाँ परिजनों की शिकायत लेकर पहुँचे बालिग प्रेमी युगल की पुलिस ने मंदिर परिसर में बड़ी धूमधाम से सात फेरे करवा दिए तो वही परिजनों को समझा बुझाकर शादी के लिए रजामंद भी कर लिया है।
जालौन के पहडग़ांव निवासी साधना व ऐट थाना क्षेत्र निवासी अमित का प्रेम चल रहा था,जिसकी की जानकारी परिजनों को नही थी, जिस के चलते प्रेमी युगल गुपचुप तरीके से मिलते रहते थे,कुछ दिन पहले लड़की के परिजनों को इस कि भनक लग गई जिस बजह से लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी कही और करने की बात शुरू कर दी।जिस बजह से प्रेमी प्रेमिका दोनों परिजनों की शिकायत लेकर थाने पहुंच गए जहाँ थाना अध्यक्ष ने दोनों बालिग प्रेमी युगल की शादी करवा दी तो वही थाना पुलिस ने लड़का लड़की के परिजनों को बुला कर समझा बुझा कर शादी के लिए राजी कर लिए, फिलहाल पुलिस कस्टडी में प्रेमी युगल की शादी का वीडीओ सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

More Stories
पूर्णिया बिहार5अप्रैल26* डॉक्टरों ने टीबी के खिलाफ छेड़ा अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों को मिला पोषण आहार*
लखनऊ 5 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपह 2 बजे उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर 5 अप्रैल 26*किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का दायरा बढ़ा, मेडिकल माफिया का नेटवर्क अब चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी तक फैला*