जालौन12मार्च*अमन चैन से मनाए त्यौहार- दिव्य प्रकाश तिवारी*
*सिरसा कलार*
थाना सिरसा कलार में त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों तथा सम्बन्धित ग्राम प्रधानों आदि के साथ बैठक की। थाना परिसर में हुई बैठक में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए हर वर्ग धर्म के लोगों से होली एवं शबेरात त्यौहार पर चर्चा की गई सहित कस्बा सिरसा कलार के कई व्यापारीगण बैठक में उपस्थित रहे और क्षेत्र से आए प्रधानगण, ग्राम प्रधान नगरी लाल जी पटेल, राम किशोर द्विवेदी, रणजीत कुशवाहा भिटारी, शिवदीप सिंह , पान सिंह निषाद ,आनंद राठौर ,नरेंद्र सिंह ,गजराज सिंह दोहरे , कल्लू प्रधान लोहई , सिरसा कलार जामा मस्जिद पेशे इमाम मोहम्मद नौशाद, मूवीन शेख क्योंकि मुस्लिम धर्म का त्यौहार 18 मार्च को शबे बरात भी पड़ रहा है। और इसी संबंध में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष द्वारा पीस कमेटी बैठक में आए हुए आगंतुकों को आगाह किया गया के शांति से अपने अपने गांव में त्यौहार को मनाएं। अनैतिक तरीके से किसी को एक दूसरे पर ईर्ष्या बनाने का प्रयोजन ना करें। ताकि वर्ष भर में एक ही बार होली का त्यौहार आता है। इसलिए नशेबाजी, जुआ बाजी, तथा हुड़दंग बाजी, से परहेज रखें। और बड़े ही सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाए। इस बैठक में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी, नियामतपुर चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह, एसआई बिजय दुबे, एसआई आशीष कुमार, एस आई राम सनेही,एसआई अशोक कुमार, कॉन्स्टेबल अवनीश, कॉन्स्टेबल रामू, समस्त स्टाफ मौजूद रहा

More Stories
पूर्णिया बिहार24मई26* ‘बिग मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, ईद उल अजहा से पहले खरीदारों की उमड़ी भीड़*
लखनऊ24मई2026*यूपी भीषण गर्मी व लू की चपेट में,आज प्रदेश के 54 जिलों में लू का अलर्ट
जोधपुर24मई26*कांग्रेसका महगाई के खिलाफ हल्ला बोल , पुतला दहन 25 को।