जालौन03मार्च*सिरसा पुलिस के पकड़ने के बाद युवकों ने गिरफ्तारी के डर से लगाई चेक डैम में छलांग,
पुलिस अधीक्षक ने किया जिम्मेदारों को निलंबित।
सिरसा थाना क्षेत्र के जगतपुरा गांव में सिरसा पुलिस के द्वारा जुए की फड़ पर छापा मारा गया वहां पर पुलिस ने कुछ जुआरियों को पकड़ा पुलिस सभी युवकों को हाथ बांधकर ले जा रही थी जिसमें चार युवकों ने गिरफ्तारी के डर से सिपाही से हाथ छुड़ाकर मलिंगा नाला में छलांग लगा दी पुलिस ने 3 युवकों को बाहर निकाल लिया लेकिन एक युवक की नाले डूबने से मौत हो गई जहां युवक के हाथ बने मिलने से पुलिस के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की साथ ही पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना मैं थानाध्यक्ष सिरसा को अपर एसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है घटनास्थल व छापा मारने वाले पुलिसकर्मियों साथ भी कुछ कार्यवाही की गई है इस मामले से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है । वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक रवि कुमार निम्नलिखित अधि0/कर्मचारी गण को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है एवं विभागीय जांच प्रचलित है।
1. उ0नि0 श्री अजय कुमार सिंह
2. आरक्षी ना0पु0 उमेश यादव
3. आरक्षी ना0पु0 अशद खान
4. आरक्षी ना0पु0 विजय पाल सिंह
5. आरक्षी ना0पु0 गोपेन्द्र सिंह
6. आरक्षी ना0पु0 इंसाफ खान

More Stories
लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली28जुलाई26*बाजार में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट नजर आएंगे।
देहरादून28जुलाई26*उत्तराखंड में 16 करोड़ रुपये का पुल 16 दिन भी नहीं चला