जयपुर25जनवरी24*ब्रजेश पाठक बने शक्ति हेल्पिंग हैंड के जयपुर ब्रांड एंबेसडर*
ब्रजेश पाठक के शीर्ष तक की यात्रा किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उनके समर्पण और उत्कृष्टता की निरंतर खोज ने उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता के क्षेत्र में सबसे आगे खड़ा कर दिया है। आपने ग्रेजुएट एमबीए करने के साथ – साथ कई वर्षों से ह्यूमन राइट्स एनजीओ, राष्ट्रीय कमेटी में सेवा मीडिया हेड राजस्थान, पब्लिकेशन हाउस सीबीएसई सहित अन्य सामाजिक संगठनों में जुड़े हुए है और उनके सराहनीय कार्य का अद्भुत उदाहरण पेश किया है। दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड से सम्मानित हो चूके हैं। इनके उत्कृष्ट योगदान को पहचानते हुए, पाठक को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है। दर्जनों बार ब्लड डोनेशन में अपनी विशेष पहचान सुनिश्चित करने वाली विभूति को शक्ति हेल्पिंग हैंड ने अपना जयपुर ब्रांड एंबेसडर बनाया है। शक्ति हेल्पिंग हैंड की टीम एवं संस्थापक अंबालिका शास्त्री ने पाठक को बधाई देते हुए, इनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*