जयपुर16मई24*माहेश्वरी पब्लिक स्कूल कालवाड़ में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल कालवाड़ में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के दल को तीन दिवस के शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, नैनीताल, मुक्तेश्वर, भालूगढ़, हल्द्वानी ले जाया गया। विद्यार्थियों ने पहले दिन नैनीताल के रामनगर में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में भ्रमण किया। दूसरे दिन नैनीताल मे नैना देवी के मंदिर के दर्शन किए, नैनी झील व कैंडल फैक्ट्री का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने लघु उद्योग के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतिम दिन मुक्तेश्वर महादेव के दर्शन किए, भालूगढ़ में पानी का झरना देखा, ट्रैकिंग भी की तथा नैनीताल के प्रसिद्ध फलों वह उनके रस से बनने वाले विभिन्न प्रकार के जैम व अन्य उत्पादों के विषय में भी जानकारी दी गई ,। प्राचार्य रीता रीटा पी• तनेजा ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में जीवन कौशल तथा सामाजिक व संवेगात्मक बुद्धि का विकास होता है।साथ ही अपने सहपाठियों व अध्यापकों के साथ अनुशासन तथा सहयोग की भावना के साथ रहन-सहन के तरीके भी सीख पाते हैं। विद्यालय के सचिव श्री अशोक कुमार जी मालू ने बताया बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को प्रकृति के विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी मिलती है तथा इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण भी पाठ्यक्रम का ही एक हिस्सा होते हैं।

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*