जयपुर14अक्टूबर24*राजस्थान में फिर हुआ आरपीएस अधिकारियों का तबादला, 26 ASP का ट्रांसफर*
*जयपुर:* राजस्थान में ट्रांसफर-पोस्टिंग दौर जारी है. हाल ही में बड़ी संख्या में IAS-IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था. वहीं 1 अक्तूबर को 114 RPS अधिकारियों का भी तबादला किया गया था. जबकि 7 अक्टूबर को 45 RPS अधिकारियों का तबादला किया गया. अब एक हफ्ते बाद एक बार फिर 26 RPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. यानी 15 दिनों में 185 RPS अधिकारियों का तबादला किया गया है.
तबादले की लिस्ट में शामिल अधिकारी अलग-अलग जिलों में ASP की भूमिका निभा रहे थे. इन सभी को तत्काल प्रभाव से तबादले का आदेश जारी कर दिया है. गृह विभाग की चिट्ठी भी यह भी बताया गया है कि जिन आरपीएस अधिकारियों का तबादला 1 अक्टूबर 2024 को किया गया था. उसमें दिनेश कुमार राजौरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिविल राईट्स, पुलिस मुख्यालय, जयपुर से अतिरक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला बांसवाड़ा के पद पर किया गया स्थानान्तरण को निरस्त किया जाता है. आपको बता दें, बीते 7 अक्टूबर को 85 RAS अधिकारियों का भी तबादला किया गया था. इसके अलावा शिक्षा विभाग में भी तबादला किया गया था. जबकि 3 अक्टूबर को पंचायती राज विभाग में 131 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था.

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*