जयपुर13जून26*कच्छा-बनियान गिरोह की आशंका, पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की_*
जयपुर पुलिस द्वारा आमजन को सतर्क करते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। सूचना के अनुसार, शहर में कच्छा-बनियान गिरोह की संभावित सक्रियता को देखते हुए नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या समूह संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ दिखाई दे, तो स्वयं जोखिम उठाने के बजाय इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
साथ ही रात्रि के समय घरों के दरवाजे-खिड़कियां सुरक्षित रखें, आसपास की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें और अपने पड़ोसियों के साथ भी सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा करें।
जयपुर पुलिस की अपील:
“सतर्क नागरिक ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।”
More Stories
बस्ती 18 सितंबर 26*बड़हर खुर्द पेट्रोल पंप कांड में कहानी पर सवाल, रकम के अंतर ने बढ़ाया रहस्य*
नई दिल्ली 18 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें………