जयपुर11मई23*अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की बैठक संपन्न हुई*
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की जयपुर में मुख्य कार्यकारिणी की बैठक आज संपन्न हुई. कोर कमेटी की बैठक में बृजेश पाठक को राष्ट्रीय प्रभारी पद के साथ ही राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पद पर भी नियुक्त किया गया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय प्रभारी बृजेश पाठक को प्रत्येक राज्य में संगठन के विकास और नियुक्ति का दायित्व होगा. कोर कमेटी की मीटिंग में मध्यप्रदेश से संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर जोशी भी मौजूद रहे. कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा जोशी जी का स्वागत किया गया.
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की कोर कमेटी की बैठक में कई लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया साथ ही संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा जिला स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर भी मंथन किया गया साथ ही मीडिया कर्मियों को संगठन से जोड़ने को लेकर परिचर्चा की गई। मौजूदा हालात में देश में मानव अधिकारों की समीक्षा भी इस बैठक में की गई।
कोर कमेटी की मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बृजेश पाठक मध्य प्रदेश से पधारे राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर जोशी के साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील कुमावत, राजकुमार एवं मीडिया प्रभारी शगुफ्ता खान तथा मंजू अमर मौजूद रहे।

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत