जयपुर06सितम्बर23*दी एज्यूकेशन कमेटी ऑफ दी माहेश्वरी समाज (सोसायटी) द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया
दी एज्यूकेशन कमेटी ऑफ दी माहेश्वरी समाज (सोसायटी) द्वारा 5 सितंबर, 2023 को एमपीएस, जवाहर नगर (तक्षशिला सभागार) में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया I शिक्षकों का विद्यार्थियों के जीवन में दिए गए योगदान व सहयोग हेतु सराहना व प्रोत्साहन देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया I कार्यक्रम का आरंभ एमपीएस कालवाड़ के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गुरु वंदना से किया गया I एमपीएस कालवाड़ के शिक्षकों द्वारा रेट्रो गीतों का सुंदर मिश्रण प्रस्तुत कियाI डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि देते हुए शिक्षक के रूप में समाज में उनके योगदान के लिए याद किया गया I समारोह के मुख्य अतिथि श्री जगदीश शर्मा, प्रबंध संपादक, दैनिक भास्कर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करने तथा उनका मार्गदर्शन करने के लिए शिक्षकों को बधाई दी I साथ ही शिक्षा को एक नई ऊँचाई तक पहुँचाने के लिए सराहना करते हुए कहा कि यदि गुरु चाहे तो अपने जुनून से किसी भी विद्यार्थी का भविष्य बदल सकता है I समारोह का मुख्य आकर्षण मुख्य वक्ता एडवोकेट श्री ए.वी. वामन कुमार का ओजस्वी और प्रेरणादायक भाषण था I
इस सुअवसर पर अध्यक्ष श्री केदार मल भाला , उपाध्यक्ष श्री बजरंग जी बाहेती, महासचिव शिक्षा श्री मधुसूदन जी बिहाणी, कोषाध्याक्ष सी.ए. श्री अनिल जी सारड़ा, महामंत्री समाज श्री मनोज जी मूंदडा , एमपीएस. कालवाड़ के मानद सचिव श्री अशोककुमार मालू , भवनमंत्री श्री श्यामसुंदर जाजू , सभी शिक्षण संस्थाओं की कार्यकारिणी समितियाँ, समाज के गणमान्य सदस्य , प्राचार्य, सभी शिक्षण संस्थानों की कार्यकारिणी समितियां, समाज के गणमान्य सदस्य, प्राचार्य, उपप्राचार्य, उपस्थित रहे I
महासचिव शिक्षा श्री मधु सूदन बिहाणी ने अपने उद्बोधन में बताया कि 8 सितंबर को ईसीएमएस और सीए फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान से सीतापुरा में 5000 विद्यार्थियों की एक साथ काउंसलिंग कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराएँगे।

More Stories
लखनऊ२४ फरवरी २६ *लखनऊ के जियामऊ स्थित 58,534 वर्गफीट जमीन पर भारतीय जनता पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) का नया प्रदेश मुख्यालय बनाने की तैयारी चल रही है।
लखनऊ २४ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें
मथुरा 24 फरवरी 2026 थाना नौहझील पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार गया ।*