जयपुर06अक्टूबर2023*कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन
एमपीएस इंटरनेशनल में विद्यार्थियों की चित्रकला और फोटोग्राफी स्किल्स को निखारने और भविष्य में इस क्षेत्र में करियर की असीम संभावनाओं को देखते हुए ‘ वॉटर कलरिंग और फोटोग्राफी वर्कशॉप’ का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में रमाकांत शारडा जी ने फोटोग्राफी में गुणवत्ता लाने के तरीके बताए। उन्होंने लेंस के प्रकार व उनकी उपयोगिता बताते हुए कहा कि आप एक साधारण कैमरे में भी उत्तम क्वालिटी के लेंस से शानदार तस्वीर खींच सकते हैं। कलर बॉक्स अकादमी की ओर से प्रियंका माहेश्वरी ने पानी के रंगों के संयोजन से आकर्षक व लोकप्रिय चित्र बनाना सिखाया।श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि आज के समय में जिस तरह से विज्ञापन और मीडिया के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है उसमें फोटोग्राफी और चित्रकला के क्षेत्र में जॉब ऑप्शन लगातार बढ़ रहे हैं ।वन्य जीव , इवेंट, फैशन , विज्ञापन फोटोग्राफर और चित्रकला क्षेत्र में विद्यार्थी अपना कैरियर बना सकते हैं।
More Stories
नई दिल्ली 23 सितम्बर 26*गिले-शिकवे खत्म, बृजभूषण शरण सिंह और स्वामी रामदेव ने मिलाया हाथ;
मुजफ्फरनगर 23 सितंबर 26*सास ने विधवा बहू को माना बेटी, कराया दूसरा विवाह—समाज के सामने पेश की इंसानियत की मिसाल*
मथुरा 23 सितंबर 26* थाना बलदेव से बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*