जयपुर02अगस्त24*जयपुर की टॉप मॉडल्स का हुआ एक्वा थीम पर फोटोशूट
जयपुर। गोल्ड इवेंट्स और पिंक कॉन्सेप्टस की ओर से जगतपुरा स्थित स्प्रे वाटर पार्क में एक्वा थीम पर स्पेशल फोटो शूट किया गया। इसमें मॉडल्स ने बरसात की बूंदों के बीच फोटोग्राफी करवाई। गोल्ड इवेंट्स के डायरेक्टर राज शर्मा ने बताया कि सावन की तीज के मौके पर 7 अगस्त को मिस एंड मिसेज जयपुर ब्यूटी कॉन्टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसकी कड़ी में यह फोटोशूट कराया गया है। इस फोटो शूट में मॉडल ऑफ फेम बाय पिंक कॉन्सेप्टस बबीता मीना, ईरम फातिमा, श्वेता किराड़, विनीता गहलोत, पूजा, शहनाज बानो आदि मॉडल्स शामिल रही। निवारा एकेडमी ऑफ फैशन की डिजाइनर ड्रेसेज में सजी धजी इन मॉडल्स की खूबसूरती को सुहान खान फोटोग्राफी की टीम ने कैमरे में कैद किया। इस अवसर पर बेटी फाउंडेशन के संस्थापक राहुल शर्मा, पिंक कांसेप्ट्स के डायरेक्टर अमन वर्मा, समाजसेवी योगेश खंडेलवाल, स्प्रे वाटर पार्क के मैनेजर प्रवीण सिंह, सोल डांस एकेडमी से नेहा विजयवर्गीय व पुनीत जांगिड़, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर महावीर कुमार सोनी, फिल्ममेकर मिताली सोनी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है