जयपुर01मई25 मानवाधिकार संगठन की अहम बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने दिया दिशा-निर्देश
बढ़ता राजस्थान
जयपुर, (बाबू अंसारी)। प्रतिनिधि ग्लोरियस वेंकट, जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की राजस्थान प्रदेश कोर कमेटी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह (अलवर) उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील कुमार सैनी, राष्ट्रीय प्रभारी महिला विंग चमन कंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार जांगीड़, प्रदेश महासचिव उमेश कुमार शर्मा, महिला विंग से रीना सच्चर, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिव बीना, प्रदेश सचिव रामौतार जांगीड़, यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष अजय खंडेलवाल एवं जयपुर जिलाध्यक्ष सुधांशु गोस्वामी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों को लेकर शीघ्र दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश पाठक ने जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।

More Stories
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*
कानपुर नगर15अगस्त26*रामगंगा नहर में 14 वर्षीय किशोर शनि डूबकर लापता