बिग ब्रेकिंग छिंदवाड़ा MP से राकेश अमरवंशी✍🏻
छिंदवाड़ा म0प्र04जुलाई*झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मीडिया संगठन दमुआ ने उठाई आवाज, जांच की मांग।*
*दमुआ।* विकासखंड जुन्नारदेव में झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती संख्या ने लोगों को डरा दिया है। बिना किसी योग्यता या अनुमति के मरीजों का इलाज करने वाले इन डॉक्टरों से लोगों की जान को खतरा है। इस गंभीर मुद्दे को उठाते हुए, मीडिया संगठन दमुआ इकाई ने अनुविभागीय अधिकारी और मुख्य विकासखंड चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मीडिया संगठन ने क्षेत्र में सक्रिय सभी झोलाछाप डॉक्टरों की व्यापक जांच, उनकी योग्यता का सत्यापन, और बिना डिग्री/अनुमति के इलाज करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आम जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने और मीडिया को जांच रिपोर्ट देने पर भी जोर दिया। इस दौरान अध्यक्ष सतीष यदुवंशी, जिला मीडिया प्रभारी अशोक आरसे, गुलाबराव वरबड़े, चेतन मिश्रा, राकेश ठाकुर, संदीप साहू, इसरार अंसारी, राकेश आम्रवंशी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
मीडिया संगठन दमुआ की यह पहल लोगों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह न केवल झोलाछाप डॉक्टरों पर अंकुश लगाएगा, बल्कि लोगो

More Stories
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में सामाजिक न्याय की नई पहल, हर गुरुवार को SC टोलों में लगेगा संत रविदास विकास शिविर,
पूर्णिया बिहार 31 अगस्त 26 *पूर्णिया नगर निगम को मिला नया कप्तान, IAS अनिरुद्ध पांडेय ने संभाला कार्यभार,
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में 12 सितंबर को लगेगी साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत,