छत्तीसगढ़10मई24*छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही नक्सलियों पर एक्शन जारी है।
जहां बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गंगालूर इलाके में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि, कई बड़े नक्सली वहां मौजूद हैं जिन्हें सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और दोनो ओर से जबरदस्त गोलीबारी जारी है। दरसअल, सुरक्षाबलों को इस इलाके में नक्सलियों के होने जानकारी मिली थी कि, हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स का पीडिया के जंगलों में इकट्ठा हुए हैं। नक्सलियों की इस कमेटी में DKSZC, DVCM, ACM कैडर के बड़े नक्सली लीडर शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया है। जहां पीडिया के जंगलों में मुठभेड़ के बीच अब तक 6 नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल दोनों तरफ से मुठभेड़ जारी है।
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि, डीआरजी, एसटीएफ और CRPF की कोबरा बटालियन समेत फोर्स के 1200 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा है। नक्सली इस इलाके में बुरी तरह से फंसे हुए हैं और इनमें से कुछ नक्सलियों को गोली भी लगी है। हालांकि, अधिकारी तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई।
More Stories
मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 02 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 29 अक्टूबर 26*हज़रत हाजी वारिस अली शाह के सालाना उर्स में देवा पहुँचे दुनियावी तलबगार के दीवाने*
गोला 29 अक्टूबर 26*छोटी काशी गोला में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का माहेश्वरी समाज ने किया भव्य स्वागत*