चित्रकूट24जुलाई2023*पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई एवं ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री से कराया जा रहा नाला निर्माण,।
संजय मिश्रा यूपी आजतक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट।
चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक अंतर्गत नांदी ग्राम पंचायत मैं नांदी चौराहे से लेकर राजकुमार प्रजापति के घर तक बन रही आरसीसी नाली निर्माण पर पीडब्ल्यूडी जेई एवं ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग कर नाली निर्माण किया जा रहा है निर्माण कार्य पर डस्ट बालू एवं नाम मात्र की सीमेंट मिलाकर कार्य कराया जा रहा है जब कि शासन के आदेशानुसार शासकीय निर्माण कार्यों में डस्ट बालू मानक में कहीं भी नहीं है। इतना ही नहीं सीमेंट नाम मात्र की मिलाकर धड़ल्ले के साथ मनमानी पूर्वक कार्य कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों व ठेकेदारों द्वारा शासकीय धन का बंदरबांट कर अपनी जेबें भरी जा रही है जिससे नव निर्माण कार्य अल्प समय में ही खराब होकर मरम्मती करण की कगार पर आ जाती है। शासन प्रशासन द्वारा निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय टीम बनाकर जांच कराई जाए तो चित्रकूट में चौकानेवाले परिणाम सामने आएंगे।

More Stories
कानपुर नगर27मई26*बकरामंडी में बवाल का माहौल, व्यापारियों और ग्राहकों में भिड़ंत से मचा हड़कंप*
अहमदाबाद27मई26*मुंद्रा बंदरगाह पर यूरोप के मालवाहक जहाज से 118 KG कोकीन पकड़ी है।
नोयडा27मई26*15 वर्षीय किशोर की दीवार से सिर टकराकर हत्या कर दी।