चित्रकूट19जून23*परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा परिवारिक विवाद/मतभेद को समाप्त कराते हुए 02 परिवारों को टूटने से बचाया*
*आपसी मतभेद/विवाद को भूल खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार*
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा परिवारिक आपसी झगड़ों को समाप्त कराकर 02 दम्पत्ति जोड़ों में सुलह कराते हुए 02 परिवारों को टूटने से बचाया ।
आवेदिका श्रीमती रचना देवी पत्नी शिवसिंह निवी रेहुटिया थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट ने पुलिस अधीक्षक महोदया के समक्ष प्रर्थना पत्र दिया कि उनके शिवसिंह पुत्र भैंरोप्रसाद निवासी पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी उनके साथ मारपीट गाली गलौज करते हैं तथा आवेदक कुलदीप उर्फ मनीष पुत्र देवीदयाल निवासी धुरेहटा थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रर्थना पत्र दिया कि अपनी पत्नी मनदेवी पुत्री गया प्रसाद निवासी औझर थाना मऊ जनपद चित्रकूट उनके साथ झगड़ा करती है सही से रहती नहीं है । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गाय । प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र निरीक्षक श्रीमती रीता सिंह द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनो पक्षों को समझाया गया । दोनो पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी । आपसी सुलह होने पर दोनों दम्पत्ति जोड़ों को प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा दोनो पक्षों को साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी तथा यह भी कहा गया कि आपस में तारतम्यता बनाकर रहें ।
More Stories
नई दिल्ली 29 सितंबर 26*मनरेगा और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर बड़ा हमला- प्रमोद त्यागी
दिल्ली 29 सितम्बर 26*दलित आदिवासी स्वाभिमान बैठक: दिल्ली में आज होगा ‘Dalit Adivasi Self-Respect Meeting’ का आयोजन,