चित्रकूट16जुलाई23*डीएम व एसपी ने सोमवती अमावस्या के दृष्टिगत परिक्रमा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
चित्रकूट से संजय मिश्रा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हरियाली सोमवती अमावस्या मेला के दृष्टिगत परिक्रमा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।*
चित्रकूट। हरियाली सोमवती अमावस्या मेला के दृष्टिगत जिलाधिकारी जनपद चित्रकूट अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा में बरहा के हनुमान मंदिर, जलेबी वाली गली परिक्रमा मार्ग एवं मेला क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेला क्षेत्र में डियूटी में लगे पुलिस बल को चेक किया एवं सतर्कता पूर्वक डियूटी करने हेतु निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र और संवेदनशील रहने हेतु निर्देश दिए गए एवं श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों से वार्ता भी की गयी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा भरतकूप मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
भ्रमण के दौरान चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग प्रवीण सिंह, पीआरओ प्रदीप कुमार पाल एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट