चित्रकूट से बड़ी खबर
चित्रकूट13फरवरी24*क़ातिलों के स्कोर्पियो गाड़ी और महंगे शौक़ ने सुधांशु की ज़िंदगी को किया खत्म
महंगे शौक़ और महँगी गाड़ी की लालच में दिया वारदात को अंजाम, देर रात कक्षा 7 के छात्र सुधांशु की देवांगना घाटी में मिली लाश के मामले में पुलिस ने 3 हत्यारो को किया गिरफ्तार 1 अन्य फरार। हिरासत में आये हत्यारों ने जुर्म का इक़बाल करते हुए कहा हमने लग्ज़री गाड़ी और महंगे शौक पूरे करने के लिए छात्र सुधांशु को किडनैप कर फिरौती की मांग की थी, लेकिन मामले के खुलने के खौफ़ से सुधांशु की पत्थर से कूचकर कर दी हत्या। हत्यारो ने मृतक के व्यापारी पिता से की थी 50 लाख फिरौती की मांग, मांग पूरी होने के पहले कर दी थी हत्या। वारदात के 6 घंटे के भीतर पुलिस ने किया घटना का खुलासा, अनावरण करने वाली टीम को एसपी ने 25 हज़ार रुपये इनाम देने की घोषणा की। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारवार्ता में किया खुलासा @Uppolice @chitrakootpol

More Stories
नई दिल्ली14अगस्त26*शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 देश दुनिया के ताजा 45 समाचार*
लखीमपुर खीरी14अगस्त26*प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है
सुल्तानपुर14अगस्त26*राजकीय पशु चिकित्सालय बल्दीराय में 2024 से डॉक्टर की तैनाती नहीं*