चित्रकूट10जून2023*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना मारकुण्डी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया*
*जिलाधिकारी द्वारा मारकुंडी थाने में नवनिर्मित विवेचना कक्ष व बैरक कक्ष का किया निरीक्षण*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। जिलाधिकारी चित्रकूट अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी मऊ राज कमल की उपस्थिति में थाना मारकुंडी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । महोदय द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिये गये । भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिये गये ।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा थाना मारकुंडी परिसर में नवनिर्मित विवेचना कक्ष व बैरक का निरीक्षण किया । महोदय द्वारा कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण ससमय से निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये ।
समाधान दिवस में तहसीलदार मानिकपुर आलोक प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मारकुण्डी अनिल कुमार तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

More Stories
पूर्णिया 22 फ़रवरी 26*“डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम अंतर्गत छात्र छात्राओं ने पोस्टर के जरिए डायरिया के रोकथाम का दिया गया संदेश
सहारनपुर 23 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा के चलते एक स्मेक तस्कर पर चिलकाना पुलिस का कडा एवम बड़ा प्रहार*
लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी