चित्रकूट10जून2023*पहाड़ी थाना प्रभारी ने फरियादियों की समस्याएं सुन, किया निस्तारण।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
पहाड़ी , जनपद चित्रकूट के पहाड़ी थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर की अध्यक्षता में जुन माह के दूसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ थाना दिवस पर ज्यादातर प्रकरण राजस्व से संबंधित जमीनी विवाद के आवेदन प्रस्तुत हुए थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर द्वारा बताया गया कि पुराने 5 प्रकरण जमीन संबंधित थे जिनका सभी का निस्तारण हो चुका है और अभी तक 7 आवेदन उपलब्ध हुए हैं जिनमें 6 प्रकरण जमीनी विवाद के हैं , मौके पर दो का निस्तारण हो चुका है और एक नांदी प्रकरण पर टीम रवाना हो चुकी है शेष 4 प्रकरणों पर टीम रवाना होगी। थाना प्रभारी द्वारा आगे बताया गया कि आवेदनों का निस्तारण सरकार की मंशा एवं गुणवत्तापूर्ण किया जा रहा है। आयोजन में सब इंस्पेक्टर राहुल पांडे, त्रिलोक नाथ मिश्रा, परशुराम यादव एवं आर आई चकबंदी व आर आई प्रसिद्धपुर और क्षेत्रीय लेखपाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।
More Stories
लखनऊ 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*