ब्रेकिंग न्यूज़ चित्रकूट, उत्तर प्रदेश
चित्रकूट09जून2023*परिवारिक भाइयों ने सैकड़ों हरे वृक्षों की चढ़ाई बलि ।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट जनपद चित्रकूट के पहाड़ी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नांदी निवासी विनोद कुमार नामदेव व उनके चचेरे भाइयों के परिवारिक विवाद के चलते रात के अंधेरे में सैकड़ों हरे वृक्षों को तोड़ मरोड़ कर नष्ट कर दिया गया है एक तरफ पर्यावरण प्रकृति को बचाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें व जिला प्रशासन 1-1 वृक्ष लगाकर तैयार करने की अपील कर रही है वहीं दूसरी तरफ कुंठित मानसिकता के लोगों के द्वारा विनोद कुमार नामदेव व छेदीलाल नामदेव के नीम, आम एवं शीशम व यू के लिपटस सहित सैकड़ों वृक्ष रात के अंधेरे में परिवारिक भाई रमेश , सुरेश और महेश नामदेव के द्वारा वृक्षों को तोड़ मरोड़ कर नष्ट कर दिया गया है । दोनों भाई विनोद व छेदी का कहना है की 2 वर्षों में इन वृक्षों की सेवा व सुरक्षा में लाखों रुपए का ख़र्च हो चुके है। आरोपियों की शिकायत वन विभाग चित्रकूट एवं पुलिस थाना पहाड़ी को भी दी गई है लेकिन अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। विनोद और छेदी दोनों भाइयों का कहना है कि शासन प्रशासन इस मामले को संज्ञान लेकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करें जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो।

More Stories
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना हाईवे पुलिस व ANTF आगरा यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार।*
अयोध्या5अगस्त26*चार मासूमों की आंखों में आंसू देख कांप उठा दिल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह पहुंचे पीड़ित परिवार के घर।